10 अप्रैल 2021

तीन माह पहले मंदिर में की शादी, प्रेमिका ने घर बुलाया फिर मां और बहनों के साथ मिलकर जिंदा जला दिया

 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखुपर के एक युवक को रात में अपनी प्रेमिका से मिलना इतना भारी पड़ा कि उसने कभी सपनों में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी प्रेमिका के घर वाले उसके साथ इतनी  है​वानियत करेंगे। प्रेमिका से मिलने गए युवक की उसकी सास और दो सालियों ने मिलकर पहले जमकर पीटा, फिर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा दिया। 

इस काम में उसकी प्रेमिका उर्फ पत्नी ने भी अपने घर वालों का साथ दिया। जानकारी होने पर युवक को पुलिस लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह दिल दहला देने वााल मामला गोरखपुर के शाहपुर के बिछिया कालोनी में शुक्रवार देर रात को सामने आया। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_11.html

प्रतीकात्मक चित्र

यहां प्रेमी को घर बुलाकर युवती ने मां और बहनों के साथ मिलकर पहले जमकर पीटा फिर सभी ने  मिलकर जिंदा जला दिया। गंभीर स्थिति में पुलिस मेडिकल कालेज ले गई जहां मौत हो गई। प्रेमिका, उसकी मां व दो बहनों पर हत्या व मारपीट का केस दर्ज कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार करीमनगर निवासी 25 वर्षीय जयसिंह यादव पेंट-पालिश का काम करता था। बिछिया कालोनी की रहने वाली युवती से उसका प्रेम-संबंध था। तीन साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। स्पोट्र्स कालेज के पास किराए पर कमरा लेकर रहते थे। 

15 दिन पहले घरवालों के तैयार न होने की बात कहते हुए लड़की  माता-पिता के पास चली गई। जयसिंह पिछले कई दिनों से उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं हो रही थी। दोनों का मोबाइल पर संपर्क बना हुआ था।घर वालों का आरोप है कि शुक्रवार की शाम को प्रेमिका चंचल उर्फ रिया ने फोन कर जयसिंह को बिछिया कालोनी स्थित घर बुलाया। वहां पहुंचने पर मां और दो बहनों के साथ मिलकर पहले पिटाई की। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसके शरीर पर  केरोसिन डालकर आग लगा दिया। 

एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जयसिंह को गंभीर स्थिति में पुलिस जिला अस्पताल ले गई। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। फोरेंसिंक टीम भी मदद ली जा रही है।

जयसिंह जिस लड़की से प्रेम करता था वह शहर में एक दुकान पर काम करती थी। लड़की की बड़ी बहन भी किसी दुकान और सबसे छोटी बहन आर्केस्ट्रा में काम करती है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि लड़की की मां जयसिंह की बड़ी बेटी से शादी करना चाहती थी। लेकिन वह तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं युवक की हत्या से उसके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां गहरे सदमें में है। 

 रिश्तों के कत्ल करने वाली कहानी जरूर पढ़ें 







कोई टिप्पणी नहीं: