10 अप्रैल 2021

बिहार में छात्रा को शादी का झांसा देकर गुरु ने किया दुष्कर्म, अब आरोपी को खोज रही है पुलिस

 भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले से गुरु- शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर ने हर किसी का मन विचलित कर दिया।  यहां एक गुरु ने शिष्या को शादी का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। जब उसका इस रिश्ते से जी भर गया तो उसने शादी से मना कर दिया। यह घटना भोजपुर के तियर थाना क्षेत्र के एक गांव  सामने आई,  पीड़ित छात्रा ने थाने में ट्यूशन टीचर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।


https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/03/blog-post_32.html
प्रतीकात्मक चित्र

शिष्या  की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छात्रा का आरा के सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई है। बाद में कोर्ट में 164के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। फिलहाल आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

तियर थाना के एक गांव की निवासी 18 साल की छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए बिहिया जाती थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक साल से वह छात्रा का दैहिक शोषण करता रहा जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो शिक्षक ने इन्कार कर दिया इसके बाद छात्रा ने  स्थानीय पुलिस थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई । 

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस  ने पीड़िता  की मेडिकल जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की  कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है। वहीं गुरु द्वारा शिष्या के शोषण की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली है, फिलहाल लोगों का एक अध्यापक  के इस कृत्य के प्रति गहरा आक्रोश है। 

पवित्र रिश्तों को शर्मसार करने वाल कहानी जरूर पढ़ें 

कोई टिप्पणी नहीं: