05 अप्रैल 2023

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर नदी में फेंका, थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी

 अलीगढ़। पति— पत्नी के रिश्ते में विश्वास नामक डोर होना  तसबसे जरूरी होता हैं, जब यह डोर टूटती है ​तो परिवार रूपी गाड़ी चलाना मुश्किल होते हैं। अगर दांपत्य रूपी जीवन में शक का कीड़ा लग जाए तो सबकुछ बर्बाद हो जाता हैं। कुछ ऐसा ही मामला अलीगढ़ के तंगा कला में सामने आया यहां एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर पत्थरों के साथ शव को बोरी में भरकर यमुना में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने पत्नी की झूठी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने भी पहुंचा। 


पिता की शिकायत पर आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से यमुना में शव की तलाश में जुटी, लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला।


पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई


छातंगा गांव निवासी आरोपी पति सरवन सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी के रविवार रात से गुम होने की कहानी सुनाते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई, तभी महिला के मायके वाले भी आ गए और सरवन पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पुलिस ने सरवन से पूछताछ की तो सोमवार देर रात आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूली। मंगलवार सुबह से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तलाश करने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल मेरठ के गोताखोरों की टीम पहुंची। सभी देर शाम तक जुटे रहे, लेकिन शव नहीं मिला। वहीं जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ पूरननगर गांव के पास नदी पर एकत्रित हो गई।



अवैध संबंध के शक में हत्या


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि पत्नी के किसी से संबंध थे। आरोपी जब पत्नी पर आरोप लगाता तो दोनों में झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर दोनों में रविवार रात कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के धारागढ़ी निवासी महिला के पिता भगत सिंह ने बताया कि बेटी की शादी 16 फरवरी 2010 को सरवन से की थी। उनकी नौ वर्ष की एक बेटी और सात व छह साल के दो बेटे हैं। मायके वालों ने अवैध संबंधों के आरोप को निराधार और झूठा बताया है। उनका कहना है कि आरोपी अपने गुनाह को छिपाने के लिए बदनाम कर रहा है।


02 अप्रैल 2023

प्रेमी का रिश्ता तय होने की खबर से प्रेमिका हुई आग बबूला, होटल में ले जाकर आशिक ​ने किया यह हाल

 दिल्ली।अपने से दस साल युवक के प्यार में पड़ी महिला को उस समय गहरा झटका लगा जब उसे पता चला कि उसके प्रेमी की शादी की किसी से तय  हो गई है। इसके बाद उसने इतना गदर मचाया कि प्रेमी उससे मिलने के लिए होटल में तैयार हो गया, लेकिन वह मन कुछ और सोच कर आया था, जिसे प्रेमिका समझ नहीं पाई। प्रेमी के साथ रासलीला रचाने के लिए पति और बेटों को झूठ बोलकर निकली महिला को प्रेमी ने होटल के बाथरूम में कैंची से गोदकर मारकर वहां से फरार हो गया। होटल के बाथरूम में महिला का शव जब कर्मचारी देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसके घर वालों को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सोनू की शादी तय हो गई थी। महिला शादी का विरोध कर रही है। इसी विवाद में सोनू ने उसकी हत्या कर दी। 


18 वर्ष के बच्चे की मां निकली प्रेमिका


पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़ा मूलरूप से इटावा जिले का रहने वाला था। दोनों एक कंपनी में सिलाई काम करते थे। महिला से प्रेमी की उम्र दस साल कम थी,उसकी शादी दो मई को होने वाली थी, जिसका प्रेमिका विरोध करती ​थी।  इसी विवाद में सोनू ने उसकी हत्या कर दी। मूलरूप से इटावा निवासी राजेंद्र बाबू छिजारसी गांव के चोटपुर कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी अनीता और दो बेटों के साथ रहता हैा। बड़ा बेटा 18 साल और छोटा 13 साल का है। आरोपी सोनू भी इटावा के काठमऊ का रहने वाला है। वह बहलोलपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। राजेंद्र की पत्नी अनीता और सोनू की मुलाकात करीब तीन साल पहले शादी समारोह के दौरान गांव में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सोनू और अनीता में बातचीत होने लगी। 


होटल में मिलता था प्रेमी जोड़ा


सोनू राजेंद्र बाबू को परिवार सहित नोएडा के छिजारसी गांव ले आया। यहां वह जिस कंपनी में सिलाई का काम करता था, वहीं राजेंद्र को हेल्पर की नौकरी दिला दी। सोनू ने अनीता को भी वहीं सिलाई का काम दिला दिया। धीरे-धीरे सोनू और अनीता एक दूसरे के करीब आ गए।करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सोनू अनीता से उम्र में करीब दस साल छोटा है। तीन मई को उसकी शादी तय हुई थी। इस बात को लेकर अनीता से उसका विवाद हुआ था। दोनों शुक्रवार दोपहर को इसी मसले को लेकर ओयो होटल में पहुंचे थे। जहां शादी की बात को लेकर फिर से विवाद हो गया और आरोपी ने धागा काटने वाली कैंचीनुमा कटर से हमला कर अनीता की हत्या कर फरार हो गया।


बाथरूम में ले जाकर की हत्या


एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू महिला से दस साल छोटा है। होटल के बाथरूम में उसने महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया। बाथरूम में खून के कुछ धब्बे मिले हैं। आरोपी ने खून को पानी से साफ कर सबूत मिटाने


का भी प्रयास किया था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि अनीता सोनू की शादी का विरोध कर रही थी। 

21 अक्तूबर 2021

जीवन भर साथ निभाने का कसम खाने वाले दंपति ने एक साथ छोड़ी दुनिया, पढ़िए अमर प्रेम की कहानी

 मेरठ। यूपी के मेरठ शहर से एक अमर प्रेम की कहानी सामने आई। यहां जीवन भर साथ निभाने का वादा करने वाले दंपति ने एक साथ आखिरी सांस ली।दोनों का एक ही चिता पर एक साथ अंतिम संस्कार हुआ तो श्मशान घाट में मौजूद हर किसी आंख नम हो गई, दोनों के प्यार के किसी हर किसी के जुबान पर आ गए। 

Couple who vowed to be together for life, left the world together, read the story of immortal love
सांकेतिक फोटो


सड़क दुर्घटना में हुई मौत


आपकों बता दें कि पल्लवपुरम क्यू पाकेट निवासी सुमित कुमार एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक में बुलंदशहर की एक शाखा में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। अवकाश होने की वजह से सुमित पत्नी कृष्णा के साथ बाइक से गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के लिए गए थे। मंगलवार को गढ़ रोड पर भगवानपुर चट्टदवन मोड़ पर रोडवेज बस की टक्कर से दोनों की मौत हो गई थी। जब उनकी मौत की खबर उनके घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया परिजन भागते हुए घटना स्थल पहुंचे। 


इसके बाद  बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।दोनों ने पूरे जीवन एक -दूसरे से अथाह प्रेम किया यहां त​क कि दोनों ने एक साथ दुनिया छोड़ी दोनों का प्यार देखते हुए परिवार वालों की सहमति बनी कि दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया जाए। इसके लिए पल्हेड़ा के श्मशान घाट में बड़ी चिता बनाई। दोनों का उस पर ही अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे जितेश ने मुखाग्नि दी।

05 अक्तूबर 2021

मेरठ में पति को फांसी पर लटका देख पत्नी ने चाकू से किया अपना बुरा हाल

 मेरठ। पति- पत्नी का रिश्ता एक-दूसरे को समझकर साथ लेकर चलने का होता है। एक-दूसरे के बीच से अगर समझ रूपी में मामूली डोर टूट जाए तो परिवार रूपी गाड़ी के बेपटरी होने में समय नहीं लगेगा। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के मेरठ शहर से सामने आया । यहां अमित और पिंकी की शादी तीन साल पहले हुई थी। दोनों में बहुत प्यार था, दोनोें की एक डेढ़ साल की बच्ची थी। दोनों की जिंदगी काफी खुशहाल चल रही थी। इसी बीच कुछ दिन पहले दोनों विदेश भी घूमकर आए फिर न जाने क्या हुआ कि दोनों में रोज-रोज कलह होने लगी। घर वाले दोनों को समझाते लेकिन कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी।

 सोमवार दोपहर में फिर दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई इस दौरान तो घर वाले मौजूद थे, किसी तरह दोनों को समझा-बुझा​ दिया। शाम को न जाने क्या हुआ कि प​ति अमित ने फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब पत्नी पिंकी कमरे में पहुंचीं और पति को लटका हुआ देखा तो उसके पैरों के तले से जमीन खिसक गई, उसे कुछ नहीं सूझा उसने भी अपने आप को खत्म करने के लिए चाकू से अपने खत्म करने का प्रयास किया। शरीर चाकू मारे से खून अधिक बह गया और वह जमीन पर गिर पड़ी । कुछ देर बाद जब घर वाले लौटकर आए तो दोनों को इस हाल में पाकर घर में हड़कंप मच गया। 


Seeing her husband hanging in Meerut, the wife did her worst with a knife
 प्रतीकात्मक चित्र


घर वालों ने किसी तरह पुलिस पुसिल को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कारोबारी अमित का शव फंदे से उतरवाया और उसकी पत्नी पिंकी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मम्मी पापा को न पाकर कारोबारी की मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाला है । 


आपकों बता दें कि मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अमित बंसल (31) पुत्र रामकिशन बंसल का सीलिंग व होलसेल का कारोबार है। अमित बंसल के पिता रामकिशन वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। अमित की शादी 3 साल पहले पिंकी (28) के साथ हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी है। कुछ समय पहले ही अमित अपनी पत्नी व बेटी के साथ विदेश घूमकर आया था।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमित बंसल का सोमवार शाम को पत्नी पिंकी से विवाद हो गया। जिसमें पड़ाेसियों ने यह भी बताया की कहासुनी के बाद दंपति में झगड़ा हो गया। जिसके बाद परिवार के अन्य लोगों ने बीच बचाव कराया। शाम के समय अमित बंसल ने कमरे में जाकर पंखे से लटकर फांसी लगा ली।


जिस वक्त युवक ने फांसी लगाई उस समय घर में कोई नहीं था। इस दौरान जब पत्नी पिंकी की नजर अमित बंसल पर पड़ी तो वह सन्न रह गई। इसके बाद पिंकी ने भी चाकू से अपने ऊपर हमला कर लिया। हाथ व शरीर पर कई जगह महिला ने खुद को चाकू मारे हैं। जिसके बाद महिला खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिर पड़ी। घटना के समय परिवार के लोग घर में नहीं थे। परिवार के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। आनन —फानन में कारोबारी युवक के शव को फंदे से उतारा। जहां डॉक्टरों ने अमित बंसल को मृत घोषित कर दिया।


इसे भी पढ़ें...

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम: छह घंटे सेवाएं ठप रहने से यूजर हुए परेशान, कंपनी को इतने का हुआ घाटा


13 सितंबर 2021

शादी में धोखाधड़ी: दुल्हन की प्यास बुझाने के फेर में दूल्हा रह गया प्यासा, जानिए पूरा मामला

 मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी के रहने वाले युवक की शादी काफी बहुत प्रयास के बाद भी नहीं हो रही थी। शादी के लिए परिवार काफी परेशान था। इस बीच एक महिला ने युवक के पिता से शादी कराने का वादा कर ​एक लड़की का फोटो दिखाया, और बताया कि एक लड़की है वह शादी करने को तैयार है, लेकिन वह बहुत गरीब है, उसे शादी के बदले में अस्सी हजार रुपये देने पड़ेंगे। शादी तय हो गई तय डेट पर दूल्हा दुल्हन के लिए शादी के कपड़े जेवर और अस्सी हजार नकद लेकर पहुंचा। दुल्हन के परिजनों को अस्सी हजार रुपये देने के बाद शादी की रस्में हुई। दुल्हा मन ही मन जवानी की प्यास बुझाने का सपना देखने लगा। शादी के बाद दूल्हा जब दुल्हन को विदा कराकर घर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा तो दुल्हन ने प्यास लगने की बात कहीं, इसके बाद दुल्हन अपनी प्रियतमा के लिए पानी लेने चला गया, जब युवक वापस आया तो दुल्हन वहां से लापता थी।

Fraud in marriage: The groom remained thirsty to quench the bride's thirst, know the whole matter
प्रतीकात्मक ​फोटो


हैरान करने वाली यह कहानी यूपी के मैनपुरी जिले से सामने आई यहां में शादी के बाद विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन ने रास्ते में पति को पानी लाने के बहाने भेजकर फरार हो गई। काफी तलाश के बाद जब नई नवेली दुल्हन का पता नहीं चल सका। पीड़ित और उसके पिता ने एक महिला और युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आपकों बता दें कि मैनपुरी के करहल चौराहा के पास रहने वाली युवती ने कस्बा बेवर के रहने वाले युवक के साथ कुछ दिन पहले शादी के सात फेरे लिए थे। जब युवक उसे विदा कराकर बेवर बस स्टैंड पर पहुंचा। तभी दुल्हने ने उसे चकमा देकर नकदी जेवर लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित पति सदमे में है।  इस तरह दुल्हन की प्यास बुझाने के चक्कर में दूल्हा प्यासा रह गया।  


थाना बेवर क्षेत्र के गांव परौंखा निवासी राजेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि उसकी नजर में एक लड़की है। क्या वह अपने बेटे राजू की शादी करना चाहता है। जब राजेंद्र ने शादी के लिए सहमति दे दी तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि लड़की को 80 हजार रुपये देने होंगे। दोनों में बात तय हो गई

शहर के करहल चौराहा के पास रहने वाले एक महिला ने तय रकम लेने के बाद 17 अगस्त को राजू की युवती के साथ शादी करा दी। राजेंद्र ने अपनी पुत्रवधू को सोने के जेवर आदि दिए। शाम को राजू अपनी पत्नी को विदा कराकर घर ले जा रहा था। जब वह बेवर बस स्टैंड पर पहुंचा तो दुल्हन ने कहा कि उसे प्यास लगी है।राजू पानी लेने चला गया, वापस आकर देखा तो दुल्हन गायब थी। तभी से पीड़ित अपनी दुल्हन को खोजकर लाने की इस आफिस से उस आफिस गुहार लगा रहा है। रविवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 


इसे भी पढ़ें....

पहले प्यार फिर शादी इसके बाद मुक्ति पाने के लिए देह व्यापार के धंधे में फंसा दिया

‘पति-पत्नी और वो’ सड़क पर जब प्रेमिका टकराई, प्रेमी बना अनजान तो हुई चप्पल से पिटाई

03 सितंबर 2021

जब घर वालों ने प्यार के राह में खड़ी की दीवार तो इश्क के परवानों ने दुनिया छोड़ने उठाया यह कदम

 


मैनपुरी। यूपी में मैनपुरी जिले में प्यार करने वाले एक युगल के दुखद अंत की खबर सामने आई है। यहां के एक गांव का रहने वाला एक 22 वर्षीय युवक गांव की ही 18 साल की युवती से बेइंतहा प्यार करतीं थी। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा रखी थीं। इस बीच युवती के परिजनों को दोनों के प्यार की भनक लग गई। घर वालों ने युवती पर बंदिशों का पहरा ​लगा दिया। जब दो प्यार करने वाले एक-दूसरे से मिल नहीं पा सकें तो दोनों ने इस दुनिया को छोड़ने का मन बना लिया। घर वालों से परेशान प्रेमी जोड़ें ने  अपने-अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। विषाक्त पदार्थ खाने से किशोर की तो मौत हो गई। वहीं किशोरी की हालत गंभीर है। किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटनाक्रम से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/08/blog-post_26.html
demp pic


बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक के गांव की रहने वाली एक गैर जाति की 18 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध थे। परिजनों को पता लगा तो उन पर पहरा लगा दिया। जब कई दिनों तक दोनों एक दूसरे से नहीं मिल सके। इस बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद दोनों ने गुरुवर सुबह अपने-अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की। जानकारी होने के बाद परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।

इसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर युवती का इलाज चल रहा है, मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि मामला संज्ञान में है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई, युवक के शव का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें...

जौनपुर में अमर प्रेम का अंत: पत्नी की ब्रेन हेमरेज से मौत तो पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

26 अगस्त 2021

जौनपुर में अमर प्रेम का अंत: पत्नी की ब्रेन हेमरेज से मौत तो पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

 जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले से अमर प्रेम की कहानी सामने आई यहां के एक युवक की पत्नी की ब्रेन हेमरेज से मौत होने के बाद उसने दुखी होकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पत्नी की चिता जली भी नहीं थी कि पति की मौत सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मामला सरपतहा थाना क्षेत्र के मयारी गांव का है। गांव निवासी अजय कुमार (28) की पत्नी रेखा (25) की बुधवार सुबह अचानक सिर में तेज दर्द होने लगा। धीरे-धीरे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। 


रेखा की हालत देख परिजन उसे इलाज के लिए शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज होने की बात कही। एमआरआई टेस्ट के दौरान रेखा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पति अजय पत्नी की मौत के बाद रो-रोकर बेसुध होने लगा। लोगों ने सांत्वना देकर उसे शांत कराया।


इसी बीच अजय अस्पताल से कहीं गायब हो गया। परिजनों ने अस्पताल के आसपास तलाश की मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। अजय के गायब होने से निराश परिजन उसकी पत्नी का शव लेकर गांव चले आए। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी इसी बीच अजय की आत्महत्या की खबर आने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

End of immortal love in Jaunpur: Wife dies of brain hemorrhage, husband commits suicide by jumping in front of train
demo pic

अजय ने बुधवार की रात सरसैयद इंटर कॉलेज के पास ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब से बरामद दस्तावेजों से जीआरपी और शाहगंज पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी थी। गौरतलब है कि पिता की मौत के बाद बड़ा बेटा होने के कारण अजय घर की पूरी जिम्मेदारी संभालता था। उसका छोटा भाई विजय अभी कॉलेज में पढ़ता है।

सात साल पहले किया था प्रेम विवाह

आपकों बता दें कि अजय और रेखा ने करीब सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। मृतक दंपति को छह साल का बेटा है। परिजनों के मुताबिक, दोनों का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को राम घाट जौनपुर में एक साथ किया जाएगा।

शाहगंज कोतवाली के दारोगा आरडी यादव ने कहा कि उक्त युवक का शव सर सैयद इंटर कॉलेज के समीप रेलवे लाइन पर कटा हुआ मिला। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले पहचान पत्र पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं एक साथ पति—पत्नी की मौत की खबर से परिवार के साथ ही गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें...

अब Whatsapp से बुक होगा वैक्सीन का स्लॉट, जानिए क्या है नंबर


08 अगस्त 2021

घर वालों से बगावत कर जिसे चुना हमसफर उसी ने लगाया जीवन के सफर पर विराम

 लखनऊ। उन्नाव की रहने वाली एक युवती ने तीन माह पहले घर वालों से बगावत करके जिस युवक को हमसफर चुना था ,उसी ने उसके जीवन के सफर को ऐसे ब्रेक लगा दिया कि सुनने वाले भी हैरान है। जिस युवक ने तीन माह पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया उसी ने कैसे उसके जीवन को इतनी बेदर्दी से कुचल दिया। वह युवती जो अपना सबकुछ उस युवक के लिए छोड़कर आई थी, उसका इतना बुरा अंत होगा, यह सुनकर उसके घर वाले की आंखों से आंसू नही थम रहे है। 


आपकों बता दें कि राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले आरोपी पति को शनिवार दोपहर बाद पारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुर्गेश पत्नी दीपिका की हत्या कर शव को घर में बंद करके फरार हो गया था। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। पारा थाना के इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक पारा मुन्नूखेड़ा गोकुलग्राम आवास विकास कालोनी निवासी दुर्गेश यादव को पत्नी दीपिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने मंगलवार रात को पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। दीपिका का शव बुधवार को घर में मिला था। दोनों ने तीन माह पहले ही लव मैरिज की थी। मृतका के भाई ने दुर्गेश व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

 पैसे को लेकर होने लगा था विवाद

मृतका दीपिका के भाई बच्चू लाल के मुताबिक उन्नाव अचलगंज नेवरना निवासी बहन की ठाकुरगंज रमना रिंगरोड फरीदीपुर निवासी दुर्गेश से परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर 31 मई 2021 को प्रेम विवाह किया था। हालांकि बाद में उसकी मां श्यामा विवाह के लिए मान गई थी। शादी के बाद से दीपिका पति के साथ पारा मुन्नूखेड़ा गोकुलग्राम आवास विकास कॉलोनी में रह रही थी। दोनों की शादी के कुछ ही दिन बाद दहेज को लेकर विवाद होने लगा। जबिक बहन ब्यूटी पार्लर चलाकर घर का खर्च चला रही थी। इसी विवाद के चलते हत्या के पहले बहन के कहने पर सोने की चेन, लॉकेट और कान के कुंडल दिए थे। उसने हत्या के लिए पति दुर्गेश यादव के साथ ससुर रामसेनही और सास व देवर को जिम्मेदार ठहराया था।


The one who chose Humsafar by revolting with the family, put a stop to the journey of life
demo pic


ऐसे उतारा था मौत के घाट

आरोपी प​ति दुर्गेश ने दीपिका का गला धारदार चाकू से रेता गया था। उसके हाथ व सिर पर भी घाव थे। पारा इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक हाथ पर चोट के निशान महिला के आरोपी पति से संघर्ष की कहानी बता रहे थे। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार भी किया गया है। मौके से चाकू और एक सफेद रंग की खून से सनी शर्ट बरामद हुई थी।

इसे भी पढ़ें...

आजमगढ़ में बुआ और भतीजे में हुआ प्‍यार, शादी के बाद गर्भवती बुआ संग रिश्‍ते से इंकार

मजबूत रिश्ता: दूल्हे ने बिना बैंड बाजा बरात के पहुंचा शादी करने, बिना दहेज के घर लाया दुल्हनियां


हाईवोल्टेज ड्रामा: जब शादी से पीछे हटा प्रेमी तो प्रेमिका ने डायल किया 112 फिर थाने में हुआ निकाह






18 जुलाई 2021

आजमगढ़ में बुआ और भतीजे में हुआ प्‍यार, शादी के बाद गर्भवती बुआ संग रिश्‍ते से इंकार

 आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़  जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां रिश्ते में बुआ-भतीजे मोहब्बत हो गई। दोनाें ने मऊ के वनदेवी मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों साथ में रहने लगे। इस दौरान युवती गर्भवती हुई लेकिन मृत बच्ची पैदा हुई। इसके बाद युवक ने उसे ले जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद विवाद का दौर शुरू हो गया और आनन फानन इस मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस भी इस मामले में जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। वहीं पारिवारिक सूत्रों के अनुसार परिवार में ही विवाह को लेकर आपसी संबंध खराब होने की संभावनाओं को देखते हुए युवक ने ही दूरी बनानी शुरू कर दी थी। 


प्रतीकात्मक चित्र


भतीजे के इश्‍क में पागल बुआ ने भतीजे का प्‍यार अपनी कैद से आजाद होते देखा तो वह बिगड़ गई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। हालांकि, शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमी भतीजे के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुनील चंद तिवारी ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब दोनों के कारनामे की जानकारी गांव वालों को हुई तो पंचायत हुई। फिर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। गर्भवती होने पर युवती मायके में रह रही थी। बात हुई थी कि बच्चा होने के बाद ले जाएंगे, लेकिन जब प्रेमी ने इंकार कर दिया, तो युवती ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बुआ भतीजा होने से काफी करीबी रिश्तेदार है। दोनों एक ही परिवार के होने की वजह से विवाह को लेकर काफी विवाद हुआ। गुपचुप मऊ में मंदिर में जाकर शादी करने के बाद युवती गर्भवती हो गई थी। फिर बच्‍चा होने के बाद ही युवती को भतीजे ने साथ ले जाने की बात कही थी। वहीं मृत बच्‍ची पैदा होने के बाद युवक ने शादी से ही इंकार कर दिया और रिश्‍ते से मुकर गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक परिवार में ही विवाह करने के बाद से ही प्रताड़ित हो रहा था इसकी वजह से ही उसने दूरी बनाना शुरू कर दिया था। हालांकि, इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस अब कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। वहीं इस ​शर्मसार करने वाली प्रेम कहानी की हर तरफ चर्चा हो रही है।  


इसे भी पढ़ें...

15 जुलाई 2021

बचपन के प्रेमी को अपने खर्च पर पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनाया, बाइक और कार दिलवाई, धोखेबाज ने दूसरे से रचा लिया विवाह

 धार। मध्यप्रदेश के धार ​जिले से प्यार में धोखा देने की बहुत ही दर्दभरी कहानी सामने आई। यहां एक प्रेमिका ने अपने गरीब प्रेमी को पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनाया, यहां तक कि उसे अपने पैसे से उसे बाइक और कार तक दिलाई। जैसे ही वह डॉक्टर बन गया तो उसने अपनी प्रेमिका को धोखा देते हुए दूसरी लड़की से शादी रचा ली। युवक के इस कदम से प्रेमिका का दिल बुरी तरह से टूट गया। यह कहानी है ​धार जिले की यहां की रहने वाली एक युवती का एक लड़के पर दिल आ गया, लड़का गरीब था,लेकिन पढ़ाई में अव्वल था।


https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/07/blog-post_12.html
demo pic
           

लड़की ने अपने प्रेमी का दस साल तक ख्याल रखा उसे एमबीबीएस और पीजी की पढ़ाई कराई उसका पक्का मकान बनवाया, बाइक भी दिलाई। प्रेमी के डॉक्टर बनते ही लोन पर कार भी दिलाई, लेकिन अपने पैरों पर खड़ा होते ही प्रेमी डॉक्टर ने दूसरी शादी कर ली। अब प्यार में धोखा खाने के बाद प्रेमिका टीचर ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमिका ने आरोपी की 10 साल की पढ़ाई पर कुल 46 लाख रुपए खर्च किए।

दरअसल प्यार में धोखा खाने वाली युवती युवक को बचपन से प्यार करती थी। दोनों एक साथ स्कूल में पढ़े और पढ़ाई में अव्वल थे। युवती 2009 में टीचर बन गई। लड़का डाॅक्टर बनना चाहता था, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति खराब थी। गांव में टपरीनुमा मकान था। एक ही समाज के होने के कारण लड़की के घर लड़के का आना-जाना था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। घरवाले भी राजी थे, लेकिन उसने धोखा दिया। अब पीड़िता की रिपोर्ट पर डाॅक्टर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आराेपी डाॅक्टर फरार है।


पीड़ित युवती ने बताया कि दिलीप पुत्र श्याम ठाकुर मेरे पड़ोस में पढ़ने के लिए रहने आया। हम दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। जान-पहचान से आगे बढ़कर हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दिलीप मुझसे शादी करना चाहता था। उसने नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कही थी। मैंने 2009 से शासकीय सेवा में बतौर टीचर के पद पर जॉइन कर लिया। मैंने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया। यहां तक की उसका घर अपनी सैलेरी से बनवाया। बाइक और कार दिलाई। डाॅक्टर ने शादी की बात कहकर मेरे साथ पिछले 10 वर्षो में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मेरे माता-पिता को भी नौकरी लगते ही शादी करने का भरोसा दिलवाता था। 2017 को कोर्स पूरा होने के बाद दिलीप सेंधवा के निजी करूणा अस्पताल में नौकरी करने लगा। धीरे-धीरे बात करना कम कर दी और शादी से मना कर दिया।


21 जून 2021 को बिना बताए किसी और लड़की से शादी कर ली। इसकी जानकारी आरोपी के मामा से मिली। आरोपी ने 2010 से 2019 तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता अब आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा के साथ मेडिकल काउंसिल से प्रमाण पत्र रद्द करवाना चाहती है।इस मामले में थाना प्रभारी धरमपुरी  लोकेश सिंह भदौरिया का कहना है ​कि दुष्कर्म के आरोपी डाॅक्टर की तलाश जारी है। सेंधवा से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे।

 इसे भी पढ़ें...