06 अप्रैल 2021

देवर के प्यार में पागल महिला ने इस तरह कराई थी पति की हत्या, प्रेमी के साथ रहेगी जेल में

प्रतीकात्मक चित्र 
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले से रिश्तों के कत्ल की कहानी सामने आई है। यहां एक महिला ने देवर के प्यार में पागल होकर अपने ​पति को स्कार्पियों से कुचलवाकर मार डाला, फिर पुलिस को गुमराह करने एक के बाद एक साजिश रच डाला। 

पुलिस ने अलवार के जखराना गांव के पास एक अप्रैल को स्कॉर्पियो की टक्कर से की गई युवक की हत्या के मामले में जो खुलासा किया है वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पुलिस ने जो बताया उसके अनुसार हरियाणा के भूंगारका गांव निवासी बाबू कृष्ण कुमार की पत्नी कुसुमलता ने ही हत्या कराई है। 

महिला का उसके पड़ोसी देवर सन्नी से अवैध संबंध थे, महिला उसके प्यार में पागल थी, इसलिए उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में पत्नी कुसुमलता के अलावा सुन्नी, अशोक कुमार और पवन मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

मालूम हो कि घटना वाले दिन युवक बाइक से स्कूल जा रहा था, तभी बदमाशों ने पीछे से मारी टक्कर थी। इसके बाद मरने तक उसे रौंदते रहे। स्कॉर्पियो जयपुर से बरामद हुई है। \

पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार यादव अपने गांव महेन्द्रगढ़ भुंगारका से बाइक से ड्यूटी के लिए आता था। कृष्ण कुमार के ड्यूटी पर आने के बाद उसका पडोसी सन्नी उनके घर आता। फिर भाभी और देवर में प्रेम की ​मिठठी बाते होती थी, इसकी भनक उसके पति को लग गई, इसलिए उसने विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद पत्नी ने प्यार के राह में आ रहे पति को इस दुनिया से विदा करने की साजिश रच डाली।

इस साजिश में सन्नी ने कृष्णा के गांव के अशोक कुमार नामक शख्स को भी शामिल कर लिया। फिर कुसुमलता ने 4 लाख रुपये सन्नी को लाकर दिए। सन्नी ने इस पैसे में से 1 लाख 80 हजार में स्कॉर्पियो उसी गांव के अजीत से  एग्रीमेंट पर खरीदी। कार अशोक के नाम खरीदी गई। पुलिस ने बताया कि कार खरीदने के बाद अशोक कुमार ने कई बार कृष्ण कुमार का पीछा किया, लेकिन वह कृष्ण कुमार को टक्कर मारने में असफल रहा।

पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे कृष्ण कुमार अपने गांव से ड्यूटी के लिए जखराना निकला। इसकी सूचना कुसुमलता ने प्रमी सन्नी को दी। सन्नी ने अशोक को बताया। अशोक कुमार कार में पवन को लेकर जखराना बस स्टैंड आ गया।

जैसे ही कृष्ण कुमार मोटरसाइकिल से जखराना स्टैंड से स्कूल की तरफ जाने लगा। अशोक ने कार से कृष्ण कुमार को सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद वह काफी देर जाकर गिरा। इसके बाद उसके ऊपर एक बार फिर कार चढ़ा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी द्वारा पति के विश्वास के कत्ल की खबर ने हर किसी को विचलित कर दिया।

यह समाचार भी पढें...

कोई टिप्पणी नहीं: