10 अप्रैल 2021

चाची को भतीजे से हुआ प्यार तो घर को हुआ नागवार, फिर दोनों को मिली यह सजा

 मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले पवित्र रिश्तों के कत्ल की कहानी शनिवार को सामने आई। यहां एक चाची अपनी पति से बेवफाई करते हुए अपने सगे भतीजे से प्रेम कर बैठी। दोनों में घर के अन्दर ही प्यार भरी बाते होती रही है। घर वालों को काफी दिनों तक तो जानकारी नहीं हुई। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_10.html

प्रतीकात्मक चित्र

पहले तो घर वालों ने समझा यह चाची-भतीजे का मां -बेटे जैसा प्यार होगा। बहुत दिनों बाद जब घर वालों ने मिया-बीबी के प्यार के रूप में दोनों को देखा तो दोनों को बैठाकर समझाया। घर की बदनामी के डर से दोनों को बहुत समझाया गया। इसके बाद भी गांव में दोनों के प्यार के किस्से फैलने लगी। इसी बीच शनिवार सुबह दोनों का शव गांव के बाहर एक खाली प्लाट में मिलने से सनसनी फैल गई। 

गांवों वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्तें और एसएफएल टीम के जरिए सबूत जुटाए गए।  पुलिस ने इस हत्याकांड के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की तो ग्रामीणों ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात बताई। वहीं एक साथ घर की बहू और बेटे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।  

रिश्तों के कत्ल की यह खबर मेरठ से सामने आई यहां के एक गांव में रहने वाली एक युवती और एक युवक में अवैध संबंध थे। दोनों रिश्ते में चाची भतीजा लगते थे। इन दोनों की शुक्रवार की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

शनिवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो एक खाली प्लाट में चाची और भतीजे का शव मिलने से हैरान रह गए। देखते ही देखते प्लाट के बाहर काफी भीड़ जुट गई। किसी ने दोहरे हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। दोनों शवों के पंचनामा के बाद पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को इस हत्या के ​पीछे किसी घर वाले के हत्या की आंशका है। 

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र की इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि अवैध रिश्ता कभी भी वैध नहीं हो सकता इसका नतीजा हमेशा दुखद होता है। यहां चाची और भतीजे की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। दोनों का शव की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने घटना स्‍थल का मुआयना किया। पुलिस पुछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा गांव में खूब चल रही है। वहीं पुलिस अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है।

दरअसल मेरठ के भावनपुर के लालपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते चाची और भतीजे की गोली मारकर हत्या की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार पर ही हत्या का शक जता कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे गुलशन पत्नी यामीन व उसके भतीजे गुड्डू उर्फ खुशनूद पुत्र अलीशेर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव पास के खाली पड़े हुए धर्मवीर के प्लॉट में पड़े पाए गए। वहीं घर की बहू और बेटे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। 

 रिश्तों के कत्ल करने वाली कहानी जरूर पढ़ें 




कोई टिप्पणी नहीं: