05 अप्रैल 2023

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर नदी में फेंका, थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी

 अलीगढ़। पति— पत्नी के रिश्ते में विश्वास नामक डोर होना  तसबसे जरूरी होता हैं, जब यह डोर टूटती है ​तो परिवार रूपी गाड़ी चलाना मुश्किल होते हैं। अगर दांपत्य रूपी जीवन में शक का कीड़ा लग जाए तो सबकुछ बर्बाद हो जाता हैं। कुछ ऐसा ही मामला अलीगढ़ के तंगा कला में सामने आया यहां एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर पत्थरों के साथ शव को बोरी में भरकर यमुना में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने पत्नी की झूठी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने भी पहुंचा। 


पिता की शिकायत पर आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से यमुना में शव की तलाश में जुटी, लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला।


पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई


छातंगा गांव निवासी आरोपी पति सरवन सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी के रविवार रात से गुम होने की कहानी सुनाते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई, तभी महिला के मायके वाले भी आ गए और सरवन पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पुलिस ने सरवन से पूछताछ की तो सोमवार देर रात आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूली। मंगलवार सुबह से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तलाश करने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल मेरठ के गोताखोरों की टीम पहुंची। सभी देर शाम तक जुटे रहे, लेकिन शव नहीं मिला। वहीं जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ पूरननगर गांव के पास नदी पर एकत्रित हो गई।



अवैध संबंध के शक में हत्या


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि पत्नी के किसी से संबंध थे। आरोपी जब पत्नी पर आरोप लगाता तो दोनों में झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर दोनों में रविवार रात कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के धारागढ़ी निवासी महिला के पिता भगत सिंह ने बताया कि बेटी की शादी 16 फरवरी 2010 को सरवन से की थी। उनकी नौ वर्ष की एक बेटी और सात व छह साल के दो बेटे हैं। मायके वालों ने अवैध संबंधों के आरोप को निराधार और झूठा बताया है। उनका कहना है कि आरोपी अपने गुनाह को छिपाने के लिए बदनाम कर रहा है।


02 अप्रैल 2023

प्रेमी का रिश्ता तय होने की खबर से प्रेमिका हुई आग बबूला, होटल में ले जाकर आशिक ​ने किया यह हाल

 दिल्ली।अपने से दस साल युवक के प्यार में पड़ी महिला को उस समय गहरा झटका लगा जब उसे पता चला कि उसके प्रेमी की शादी की किसी से तय  हो गई है। इसके बाद उसने इतना गदर मचाया कि प्रेमी उससे मिलने के लिए होटल में तैयार हो गया, लेकिन वह मन कुछ और सोच कर आया था, जिसे प्रेमिका समझ नहीं पाई। प्रेमी के साथ रासलीला रचाने के लिए पति और बेटों को झूठ बोलकर निकली महिला को प्रेमी ने होटल के बाथरूम में कैंची से गोदकर मारकर वहां से फरार हो गया। होटल के बाथरूम में महिला का शव जब कर्मचारी देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसके घर वालों को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सोनू की शादी तय हो गई थी। महिला शादी का विरोध कर रही है। इसी विवाद में सोनू ने उसकी हत्या कर दी। 


18 वर्ष के बच्चे की मां निकली प्रेमिका


पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़ा मूलरूप से इटावा जिले का रहने वाला था। दोनों एक कंपनी में सिलाई काम करते थे। महिला से प्रेमी की उम्र दस साल कम थी,उसकी शादी दो मई को होने वाली थी, जिसका प्रेमिका विरोध करती ​थी।  इसी विवाद में सोनू ने उसकी हत्या कर दी। मूलरूप से इटावा निवासी राजेंद्र बाबू छिजारसी गांव के चोटपुर कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी अनीता और दो बेटों के साथ रहता हैा। बड़ा बेटा 18 साल और छोटा 13 साल का है। आरोपी सोनू भी इटावा के काठमऊ का रहने वाला है। वह बहलोलपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। राजेंद्र की पत्नी अनीता और सोनू की मुलाकात करीब तीन साल पहले शादी समारोह के दौरान गांव में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सोनू और अनीता में बातचीत होने लगी। 


होटल में मिलता था प्रेमी जोड़ा


सोनू राजेंद्र बाबू को परिवार सहित नोएडा के छिजारसी गांव ले आया। यहां वह जिस कंपनी में सिलाई का काम करता था, वहीं राजेंद्र को हेल्पर की नौकरी दिला दी। सोनू ने अनीता को भी वहीं सिलाई का काम दिला दिया। धीरे-धीरे सोनू और अनीता एक दूसरे के करीब आ गए।करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सोनू अनीता से उम्र में करीब दस साल छोटा है। तीन मई को उसकी शादी तय हुई थी। इस बात को लेकर अनीता से उसका विवाद हुआ था। दोनों शुक्रवार दोपहर को इसी मसले को लेकर ओयो होटल में पहुंचे थे। जहां शादी की बात को लेकर फिर से विवाद हो गया और आरोपी ने धागा काटने वाली कैंचीनुमा कटर से हमला कर अनीता की हत्या कर फरार हो गया।


बाथरूम में ले जाकर की हत्या


एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू महिला से दस साल छोटा है। होटल के बाथरूम में उसने महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया। बाथरूम में खून के कुछ धब्बे मिले हैं। आरोपी ने खून को पानी से साफ कर सबूत मिटाने


का भी प्रयास किया था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि अनीता सोनू की शादी का विरोध कर रही थी।