30 मार्च 2021

त्योहार के दिन एक मां की सुनी हुई गोद तो आंखों से नहीं रूक रहें आंसूओं की धार

प्रतीकात्मक चित्र 

 इटावा।
होली के त्योहार के दिनएक मां तरह-तरह के पकवान बना रही थी। इसी दौरान उसे संदेश मिला कि उसके बेटे की किसी ने हत्या कर दी है। उस मां के लिए पर किसी ने ऐसा लगा पत्थर मार दिया हो। पहले तो मां पत्थर सी बैठी रहीं, लेकिन कुछ समय बाद जब घर वालों के करूण क्रंदन से उसकी तंद्रा टूटी तो वह उसका कलेजा छलनी हो गया।


 जिस घर में कुछ समय पहले होली खुशियां दिखाई दे रही थी उसी घर में गम की सैलाब आ गया। यह दिल दहला देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर में हुई। यहां होली के दिन मालिक और नौकर की हत्या से हड़कंप मच गया। जैसे ही लोगों को दो लोगों की हत्या की जानकारी हुई तो लोगों की होली खुशियां काफूर हो गई। 


मालूम हो कि एक 21 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। और उसके नौकर का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे में जुट गई है। 


इटावा में जसवंतनगर के ग्राम नगला निवासी कमलेश कुमार का 21 वर्षीय पुत्र मयंक और उसका नौकर मुकेश जब रात में गांव से बाहर बने कमरे में सोने गए थे। रात में ही कुछ अज्ञात लोगों ने मयंक की  कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। 


इसके बाद नौकर को मारकर फंदे से लटका दिया। सुबह मंयक का शव लहुलुहान हाल में बिस्तर पर मिला, जबकि नौकर का शव कमरे के अंदर फांसी पर लटकर मिला। सुबह जब घर से दोनों को बुलाने के लिए कोई गया तो इस हत्या की जानकारी हुई।


 दो लोगों की हत्या की जानकारी होने से घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड लग गई। देखते ही देखते गांव में शुरू हुआ होली का उल्लास गम आक्रोश में बदल गया।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। त्योहार के लिए बेटे की हत्या से घर में घर में कोहराम मच गया। 


मृतक मयंक के पिता पूर्व प्रधान कमलेश कुमार यादव का कहना है कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। और अभी तक ऐसी कोई बात निकल कर सामने नहीं आई है, जिसके खिलाफ कुछ कहा जा सकें। 

कोई टिप्पणी नहीं: