01 अप्रैल 2021

भाभी के प्यार में पागल देवर ने चाकू मारकर दी दर्दनाक मौत, खुद को भी किया घायल

 

demo pic

कानपुर।
कानपुर का रहने वाले एक युवक ​का दिल अपनी भाभी पर आ गया था। वह भाभी को दिलोजान से चाहने लगा था। भाभी अपने पति को धोखा नहीं देना चाहती थी। इस बीच दोनों में तकरार होती रहती थी। बुधवार दोपहर को भाभी घर में अकेली थी, इसी दौरान देवर घर आया, भाभी से उसने कुछ कहा, इसी बीच दोनों में तकरार होने लगी।

 गुस्से में देवर ने चाकू उठाकर भाभी पर कई वार किए इससे भाभी लहुलुहान होकर बाथरूम में गिर गई। इसके बाद देवर को पछतावा होने लगा,फिर उसने अपने को खत्म करने की नीयत से खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।  घर वालों का कहना है कि यह लड़ाई खाना देने को लेकर हुई है, वहीं ग्रामीणों का कहना है कि एकतरफा प्यार में उसने वारदात को अंजाम दिया। 


घर वाले हत्या की कोई वजह भी नहीं बता पा रहे हैं। वहीं आरोपी का कहना है कि भाभी उसके भाई को छोड़ना चाहती थी। इसी बात पर विवाद हुआ और उसने हमला कर दिया। मालूम हो कि यह परिवार मूलरूप से बांदा के अतर्रा निवासी संतोष के परिवार में पत्नी राधा (30), बेटा शिवम और छोटा भाई रामू है।


आरोपी संतोष ने बताया कि एक माह पहले वह परिवार संग लालसा पुरवा निवासी बहनोई हरपाल के घर आया था। यहीं रहकर भैलामऊ स्थित साबुन फैक्ट्री में नौकरी करता है। बुधवार को वह फैक्ट्री चला गया। बहन ममता और बहनोई खेत चले गए। इस बीच उसने भाई रामू की ने पत्नी राधा के पेट और छाती पर चाकू से पांच-छह वार किए। जब भाभी घायल होकर गिर पड़ी तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अपने आप को भी घायल कर लिया।   

कुछ समय बाद जब चारा काटकर बहन घर पहुंची तो दोनों को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद बहन भाई संतोष के ठेकेदार सुरेश को सूचना दी। सूचना पर घर पहुंचे सुरेश ने दोनों को हैलट लाए। यहां डॉक्टरों ने राधा को मृत घोषित कर दिया।


युवक की  हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी सतीश राठौर का कहना है कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। झारखंड से गुरुवार शाम तक आने की उम्मीद है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।


आरोपी ने बताया कि भाभी राधा उसके भाई को छोड़ना चाहती थी। दो साल पहले भी वह भाई को छोड़कर अपने मायके झारखंड चली गई थी। सुलह कराकर वही भाभी को लेकर आया था। बुधवार दोपहर को वह मजदूरी कर घर खाना खाने आया था। 


खाना देने के बाद राधा बाथरूम में कपड़े धोने लगी। इस बीच वह दोबारा मायके जाने की जिद करने लगी। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसने किचन में रखे चाकू से राधा पर हमला कर दिया। खून से लथपथ भाभी को देखकर खुद के भी चाकू मार लिया। वहीं जैसे ही युवती की मौत की खबर उसके घर झारखंड पहुंची तो उसकी मां बेसुध हो गई। परिजन बेटी मौत से बेहाल है। वह रोते-विलखते झारखंड से कानपुर के लिए चल दिए है।

कोई टिप्पणी नहीं: