12 अप्रैल 2021

पति के जेल जाने के गम में आठ माह की गर्भवती ने तोड़ा दम, तीन बच्चियां हुई बेहाल

 

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक दिल को झकझोरने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पत्नी अपने पति को दिलो जान से चाहती थी पिछले दिनों एक मामले में पुलिस ने उसके पति को उठा ले गई और जेल में डाल दिया अगले दिन पत्नी थाने पहुंची और पति को छोड़ देने की लाख मिन्नतें की, लेकिन पुलिस को वालों को तनिक भी दया उस पर नहीं है।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_53.html
प्रतीकात्मक चित्र

 इसके बाद महिला पति के जेल से जाने से दुखी रहने लगी इसी गम में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से उसकी तीन छोटी-छोटी बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। आपकों बता दें कि पति के जेल जाने के गम में जान देने वाली महिला गर्भवती थी।महिला की मौत से गांव में पुसिल की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोगों में जबदर्रस्त आक्राश देखा जा रहा है। 

मालूम हो ​कि  30 जनवरी को चंदौली सीओ की गाड़ी को घेरने के आरोप में सात नामजद और 70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें नामजद और 69 अज्ञात बाहर हैं, लेकिन पुलिस ने गुडवर्क के चक्कर में अज्ञात में शामिल कर गांव के पंकज मिश्रा को जेल भेज दिया।

 पत्नी ने थाने जाकर पति को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। पति के जेल जाने का सदमा गर्भवती पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गई। उसकी तीन मासूम बेटियां हैं।आपकों बता दे कि  30 जनवरी को टांडाकला निवासी अरुण शर्मा की हत्या पत्नी व उसके प्रेमी ने दो लोगों के साथ मिलकर कर दी थी। 

इसके बाद मामले की पड़ताल के लिए  पुलिस अरुण शर्मा की पत्नी का बॉक्स थाने उठा ले गई और बगैर किसी परिजन या संभ्रांत व्यक्ति की उपस्थिति के ही बॉक्स खोल दिया था। मृतक की बहन ने बताया कि बॉक्स में पांच लाख रुपये व लगभग 20 लाख के जेवरात थे। 

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बलुआ थाने का घेराव किया। ग्रामीणों का गुस्सा शांत करने पहुंचे पूर्व सीओ अवनीश चिंकारा की जीप को लोगों ने घेर लिया। किसी ने पत्थर चलाकर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसमें पुलिस ने सात नामजद व 70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुसिल ने पंकज मिश्रा को दो अप्रैल को पकड़कर जेल भेज दिया। पंकज के बड़े भाई नीरज मिश्रा व बहन ने बताया कि पंकज के जेल जाते ही उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी दीप्ती मिश्रा बेसुध हो गई और उसी गम में उसकी मृत्यु हो गई। पंकज व दीप्ती की तीन पुत्रियां 11 वर्षीय प्रियांशी, नौ वर्षीय पलक और सात वर्षीय परी हैं। 

पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की यह कहानी भी पढ़ें

मैं अपने प्यार के बिना नहीं रह सकती अगर किया तो अपनी जान दे दूंगी...

प्रेमिका के वियोग में प्रेमी ने जान देकर अपने प्यार को कर दिया अमर

जब साथ जीने की हसरत नहीं हुई पूरी तो प्रेमी जोड़े ने उठाया यह कदम, जानिए पूरा मामला





कोई टिप्पणी नहीं: