07 अप्रैल 2021

क्या मां ऐसी होती हैं, छोटी सी जिद्द के आगे अपनी जिंदगी के साथ अजन्में बच्चे को भी मार डाला

 छत्तीसगढ़। क्या कोई मां इतनी स्वार्थी होती हैं कि वह अपनी एक जिद्द मनवाने के लिए अपने अजन्में बच्चे के साथ अपनी जिन्दगी खत्म कर लें,शायद नहीं। लेकिन इस खबर को पढने के बाद आपका भी नजरिया शायद बदल जाए। कैसे एक मां ने अपनी छोटी जिदद के आगे अपनी तो जान दे ही दी, साथ में ही अपने गर्भ में पल रहे बच्चें को भी मार डाला। 

प्रतीकात्मक चित्र 

यह दिल को झकझोरने वाला मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से सामने आया है। यहां एक महिला ननद के घर जाने के के लिए पति से जिदद की,जब पति ने मना कर दिया तो महिला ने खुदकुशी कर ली, इससे उसके पेट में पल रहा बच्चा भी दुनिया में आने से पहले ही चला गया।   सी बात के चलते गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। 

आपकों बता दें कि इस खुदगर्ज महिला ने सात माह पहले घर से भागकर शादी की  थी, और पांच माह की गर्भवती थी। कुछ समय बाद जब पति घर लौटा तो देखा कि  पत्नी फंदे पर झूल रही है। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। 

पूछताछ में पति ने बताया कि महिला अपनी ननद के घर जाने की जिद कर रही थी, लेकिन उसने कोरोना संक्रमण के चलते जाने से मना कर दिया। फिलहाल फिंगेश्वर थाना पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी के छत्तीसगढ़ चैतरा गांव निवासी संदीपा टंडन (21) पत्नी अशोक टंडन करीब 5 माह की गर्भवती थी। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अशोक की नींद खुली तो देखा कि संदीपा का शव रस्सी से लटक रहा है। इस पर उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही फिंगेश्वर तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

अशोक ने बताया कि संदीपा से कभी विवाद नहीं हुआ। कुछ दिन से वह अपनी ननद के बच्चों को देखने के लिए महासमुंद जाने की जिद कर रही थी, पर अशोक ने कोरोना के चलते मना किया। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते ऐसा कदम उठाया है। 

अशोक और संदीपा ने 7 माह पहले प्रेम विवाह किया था। संदीपा बिलासपुर की रहने वाली थी। अशोक उसे बलौदाबाजार से उसकी नानी के घर से भगा कर लाया था। एक मां बनने वाली मां के द्वारा इस तरह खुदकुशी करने समाज के लिए एक खतरनाक संदेश है। इस घटना से यहीं साबित हो रहा है कि अब लोगों में सहनशीलता कम होती जा रही है। लोग अपनी बता मनवाने के लिए कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हट रहे है।  एक तरफ जहां बनने वाला पिता अशोक बेसुध है, वहीं युवती के घर वाले भी हैरान है। 

दिल को झकझोरने वाली यह अच्छी कहानी भी पढ़े 

  1. हृदयविदारक: जन्म लेते ही अनाथ हो गया मासूम, घंटों पड़ा रहा मृत मां के आंचल में
  2. हे भगवान ऐसी मां किसी को नहीं देना, अपने दो बच्चों को मौत देकर घृणा की पात्र हो गई मां
  3. पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने रेता अपना गला, बेटी को भी मारने की कोशिश की
  4. क्या ऐसी मां होती है, मायके नहीं जा पाई तो बेटे को मार डाला, फिर अपना गला रेता
  5. माता बनी कुमाता: डेढ़ साल के बच्चे को पानी की टंकी में डुबोकर दी दर्दनाक मौत





कोई टिप्पणी नहीं: