12 अप्रैल 2021

शादी के 12 साल बाद पति को चढ़ा इश्क का बुखार तो पत्नी ने इस तरह किया इलाज

आगरा। आगरा निवासी एक युवक को शादी के 12 साल बाद इश्क बुखार चढ गया। इसके बाद वह घर वाली से दूर रहकर बाहर वाली से प्यार भरी बातें करने लगा। इसके बाद उसकी पत्नी उसके बेरूखे व्यवाहर को देख भांप गई कि उसका पति कही और अपनी प्यास बुझा रहा है। इसके बाद महिला पति पर नजर रखने लगी एक दिन उसे पति की गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी हुई। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_30.html
प्रतीकात्मक चित्र


इसके बाद वह पति की प्रेमिका की कुंडली खंगालते- खंगालते उसके पति तक पहुंच गई। वहां से पता चला कि उसने तो दो साल पहले ही अपनी पत्नी से रिश्ता तोड़ चुका है। फिर भी पत्नी ने हार न मानते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचने के ​बाद किसी तरह सुलझा, इस तरह महिला ने अपने टूटते परिवार को किसी तरह बचा लिया। 

रिश्तों की उलझी हुई कहानी उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आई है। यहां के दवा  कारोबारी की पत्नी को पता चला कि उसके पति के किसी और महिला से संबंध हैं तो घर में कहल शुरू हो गई। पत्नी के विरोध के बाद भी वह नहीं माना तो पत्नी से सोशल मीडिया पर उसकी प्रेमिका को खोज निकाला और उसके पति का मोबाइल नंबर भी पता कर लिया। इसके बाद उसके पति को फोन किया। इस पर भी बात नहीं बनी तो पुलिस से शिकायत के बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है।

जासूस बनी महिला की शादी को 12 साल पहले हुई थी। पति दवा कारोबारी है। उनके दो बच्चे भी हैं। दो साल से महिला पति के व्यवहार से परेशान थी। पति उससे बात नहीं करता था। मोबाइल में व्यस्त रहता था। इस बारे में पूछने पर झगड़ा होने लगता था। 

एक दिन पत्नी ने पति के मोबाइल को देखा तो मालूम हुआ कि पति के संबंध एक महिला से हैं। इस पर महिला ने पति की प्रेमिका को सोशल मीडिया पर खोज लिया। उसकी फ्रेंड लिस्ट से उसके पति का मोबाइल नंबर मिल गया। उसके पति ने बताया कि वह दो साल पहले उससे संबंध तोड़ चुका है।

जब फोन से बात नहीं बनी तो दुखी महिला ने पुलिस से संपर्क किया। मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया। रविवार को दोनों कांउसिलिंग के लिए बुलाए गए। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इस पर समझौता नहीं हो सका। अगली तारीख दी गई है।अब परिवार परामर्श केंद्र से इस मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर जासूस पत्नी की खूब चर्चा हो रही है। 


कोई टिप्पणी नहीं: