03 अप्रैल 2021

जब साथ जीने की हसरत नहीं हुई पूरी तो प्रेमी जोड़े ने उठाया यह कदम, जानिए पूरा मामला

 

demo pic

पीलीभीत।
शुक्रवार सुबह पीलीभीत की रहने वाली एक मां की चितकार ने लोगों की आंखों में आंसू भर दिया। बेटी की मौत से गमजदा मां लगातार बेटी के शव से लिपटकर रो रही थी। दरअसल उसकी 17 वर्षीय बेटी छोटी गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खा रखी थी। 

​अभी कुछ दिन पहले ही दोनों ने अपने-अपने घर अपने प्रसंग के बारे में बताते हुए शादी कराने की बात रखी थी। लड़की की मां तो तैयार हो गई, लेकिन लड़के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। पहले तो लड़के घर वालों ने यह रिश्ता खत्म करने के लिए उस पर दबाव डाला। जब वह नहीं पीछे हटा तो लड़की की मां को आकर धमकीं देकर गए थे, कि अपनी बेटी का समझा लो वरना ठीक नहीं होगा। इसके बाद सबकुछ सामान्य हो गया। 

अचानक गुरुवार-शुक्रवार की रात लड़की घर से गायब हो गई, रात भर मां अपनी बेटी को खोजती रही। सुबह उसे सूचना मिली की तुम्हारी बेटी का शव गांव के बाहर उसके प्रेमी के साथ पेड़ से लटक रहा है। इतना सुनते ही वह मां बदहवास होकर गिर पड़ी। गिरते पड़ते वह किसी तरह उस पेड़ के पास पहुंची जहां दोनों प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटक रहा था। बेटी का शव देखते हुए मां का कलेजा छलनी हो गया।   

प्रदेश के ​पीलीभीत जिले में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक पेड़ से एक युवक और युवती का शव लटकता हुआ दिखाई दिया। गांव में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।  वहीं मृतक युवती की मां ने युवक के परिजन पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

प्रेमी युगल की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ गांव के बाहर एकत्रित हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पेड़ पर लटके मिले शवों की शिनाख्त लिलहर गांव निवासी बालकराम के पुत्र अनिल कुमार (20) तथा गांव के ही गोकर्ण लाल की पुत्री गुड्डी देवी उर्फ छोटी (17) के रूप में हुई है। 

ग्रामीण जब सुबह जब अपने काम करने खेतों की ओर जा रहे थे तो उनकी नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने की सूचना पर  पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दोनों ही परिवारों में रोना-पीटना मचा हुआ था। वहीं युवती की मां राम कुमारी ने युवक के घर वालों पर दोनों की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। 

मां राम कुमारी के मुताबिक दो दिन पहले उसके परिवार वाले घर आकर धमकी दे गए थे। युवक ने शर्ट तथा युवती ने दुप्पटे का फंदा गले में डाला था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। 

घटना के बाबत पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। वहीं युवती की मां लगातार युवक के घर वालों पर दोनों की हत्या का आरोप लगा रही थी। वहीं युवक की मौत से दुखी की युवक की मां भी दहाड़े मारकर रो रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं: