26 जून 2021

शादी के बाद दुल्हन सुहागरात की सेज पर कर रही पिया का इंतजार, दूल्हा जेल में काट रहा रातें

सतना। एक नई नवेली दुल्हन शादी के बाद अपनी आंखों में शादीशुदा जिंदगी का हसीन सपना लेकर अपने बाबूल के घर से विदा हुई, लेकिन ससुराल पहुंचने के लिए पहले उसे ऐसा झटका लगा जिसके बारे में उसने सपनों में भी नहीं सोचा था। ससुराल पहुंचने से पहले पता चला कि उसका पति दुष्कर्मी है उसे पांच साल से पुलिस खोज रही थी। आरोपी नईनवेली दुल्हन का पति पांच साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चला रहा था, इसलिए पुसिल ने उसे शादी के बाद रास्ते से उठा लिया। इस तरह एक नई नवेली दुल्हन का शादी के बाद सुहागरात और हनीमून पर जाने का सपना चकनाचूर हो गया। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/03/blog-post_41.html
 प्रतीकात्मक चित्र


आपकों बता दे कि आरोपी दुल्हन पर पांच साल पहले एक युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि युवक विवाह करके मैहर से लौट रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दुष्कर्मी को पकड़ने के लिए जाल बिछाई। जब दूल्हा दुल्हन को विदा करके बदेरा बस स्टैंड के रास्ते कटनी सीमा में प्रवेश करने ही वाला था तभी पुसिल ने उसे धरा दबोचा।  इसके बाद उसे गिरफ्तार करके दुल्हन, बारातियों के साथ थाने ले आई। यहां पर बरातियों को दूल्हे का गुनाह बताया। इसके बाद बराती और दुल्हन को घर भेज दिया। दूल्हे को जेल। इस तरह शादी के बाद से ही दुल्हन अपनी सुहागरात के लिए दूल्हे का सेज पर इन्तजार कर रही है और दूल्हा जेल में रात काट रहा है। 


आपकों बता दें कि कटनी निवासी दूल्हे नीरज सिंह गोड़ पुत्र अर्जुन (28) निवासी जमुआनी थाना कैमोर पर 2016 में बदेरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जब काफी कोशिशों के बाद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो एसपी ने एक हजार ​रुपए का इनाम घोषित किया था। वह लगातार 5 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। 23 जून को सतना के रामनगर क्षेत्र के एक गांव में आरोपी के परिजन दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर दिया था। वह बीते गुरुवार को विवाह कराकर अपनी हम सफर के साथ घर ही जा रहा था, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्मी दूल्हे को पकड़​ लिया।


इसे भी पढ़ें...


कोई टिप्पणी नहीं: