25 जून 2021

​दिलजले आशिक ने विवाहिता का गाल काटकर किया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती

वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक सिरफिरे आशिक ने विवाहिता का दांतों से गाल काट लिया। बेरहमी से काटने की वजह से महिला लहूलुहान हो गई। जानकारी होने पर महिला के परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पीड़िता की तहरीर पर रोहनिया थाने की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_25.html
 प्रतीकात्मक चित्र

पीड़ित महिला का आरोप है कि सुबह पड़ोस के गांव में डॉक्टर के यहां दवा लेने जा रही थी, तभी पड़ोसी मुन्ना कुमार ने उसे रास्ते में रोका और जबरदस्ती करते हुए चेहरे पर दांत से काट लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इस बीच लहूलुहान हाल में विवाहिता को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घाव गंभीरता को देख्ते हुए उसे जिला अस्पताल में  रेफर कर दिया। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही कई महिलाएं जक्खिनी पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगीं। 


इस दौरान पुलिस ने महिलाओं और पुरुषों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं घायल महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मुन्ना काफी सिरफिरा और मनबढ़ किस्म का है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित कुमार वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं युवक द्वारा महिला का गाल दांत से काटने का समाचार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें...


कोई टिप्पणी नहीं: