13 जून 2021

दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से छुटते ही पीड़िता को घर में घुसकर उतारा मौत के घाट

पाली। राजस्थान के पाली जिले से अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से छुटते ही दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली विधवा महिला को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरो​पी वहां से फरार हो गया। पुलिस हत्यारे युवक की तलाश में जुटी हुई है। घटना को लेकर मृतका के परिजनों व ग्रामीणों ने अनादरा थाने के बाहर धरना दिया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_89.html

 प्रतीकात्मक चित्र



यह मामला राजस्थान पाली जिले के रेवदर का है। यहां के सर्कल ऑफिसर नरेंद्रसिंह देवड़ा ने बताया कि सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के नागाणी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विधवा लक्ष्मी मेघवाल (25) शनिवार रात को अपनी बहन के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान सिरोड़ी निवासी नेतराम उर्फ नेतिया (23) पुत्र मगाराम मेघवाल उसके घर में घुसा था सो रही लक्ष्मी मेघवाल पर चाकू से वार करके हत्या कर दी।


पास में ही सो रही उसकी छोटी बहन जब बीच बचाव करने लगी तो आरोपी ने चाकू से वार करके उसे भी घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हो गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा घायल युवती को उपचार के अस्पताल में भर्ती करवाया।मालूम हो कि लक्ष्मी मेघवाल व आरोपी नेतराम दोनों एक ही जाति के हैं। साथ ही सिरोड़ी गांव में एक ही मोहल्ले में रहते हैं। लक्ष्मी का ससुराल नागाणी गांव में था। इस दौरान आरोपी नेमराम के खिलाफ 2017 में बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद मृतका ने 2020 में नेतराम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस पर आरोपी को जेल हुई थी।


लक्ष्मी की ओर से दर्ज करवाए गए दुष्कर्म के मामले में आरोपी नेतराम जेल में था। अप्रैल में वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ। उसके बाद उसने मृतका को कॉल किया। उसने रिसीव नहीं किया तो आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से उसे कॉल कर परेशान करने लगा। उसे केस वापस लेने की धमकी देने लगा। वो नहीं मानी तो आरोपी ने शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मृतका के घर नागाणी पहुंचा। बरामदे में सो रही मृतका की चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी।मृतका लक्ष्मीदेवी के पति की करीब 4 साल पहले हार्ड अटैक से मौत हो गई थी। तब से महिला आंगनबाड़ी में काम कर घर चला रही थी। वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। आरोपी मृतका से एक तरफा प्यार करता था।


मालूम हो कि नवम्बर 2020 में महिला ने आरोपी के खिलाफ अनादरा थाने में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया कि वह अपने पीहर सिरोड़ी जा रही थी। इस दौरान नेमराम उसे रास्ते में मिला तथा गांव छोड़ने का आश्वासन देकर बाइक पर बिठाया। परिचित होने के कारण वह उसकी बाइक पर बैठ गई थी इसके बाद बीच रास्ते में एक सूनसान खेत में आरोपी उसे ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर उसने आरोपी के खिलाफ अनादरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। 

 इसे भी पढ़ें...


कोई टिप्पणी नहीं: