30 मार्च 2021

क्या ऐसी मां होती है, मायके नहीं जा पाई तो बेटे को मार डाला, फिर अपना गला रेता

demo pic

प्रतापगढ़।
होली के दिन एक कलयुगी मां की कहानी सामने आई। इस कलयुगी मां ने त्योहार पर मायके न जाने की स्वीकृति पति से मिलने का पूरा गुस्सा अपने तीन साल के कलेजे के टुकड़े पर निकाल ​दिया। कभी अपने बच्चे स्नेह लुटाने वाली मां ने कैसे उसका गला रेता यह सोचकर लोगों का दिल बैठा जा रहा है। 

यह दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से सामने आई। आपको बता दें कि महिला होली के त्योहार पर अपने मायके वालों से ​मिलने जाना चाहती थी, लेकिन पति ने त्योहार के दिन जाने से मना कर दिया। इसके बाद मां ने हत्यारिन का रूप धरते हुए अपने तीन साल के मासूम का गला रेतकर हत्या कर दी। बच्चे को मौत की नींद सुलाने के बाद महिला ने खुद अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हुई।  यह मामला सामने आने को बाद गांव में हड़कंप मच गया। 

घटना की सूचना मिलने पर  नगर पंचायत के चेयरमैन पहुंचे और बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफनवा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अंतू थाना क्षेत्र के पूरे बैजनाथ गांव निवासी राकेश वर्मा राजमिस्त्री है। वह घर से 500 मीटर दूर खेत में एक और मकान बनवा रहा है। इसी दौरान उसकी पत्नी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को राकेश की पत्नी केश कुमारी होली पर मायके जाने की जिद्द करने लगी। पति ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। रात में राकेश निर्माणाधीन मकान में सोने चला गया। उसका पिता राम सुख भी वही था। मां घर के सामने दूसरे छप्पर में सो रही थी। 

राकेश की पत्नी केश कुमारी अपने तीन साल के मासूम बेटे युग के साथ अलग सो रही थी। भोर में करीब 5 बजे केश कुमारी चाकू से बेटे को गोदकर मार डाला। इसके बाद अपने गले को रेतने का प्रयास किया। लेकिन इस बीच उसकी चीख निकल गई। इस पर सास समेत पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 

मौके की हालत देख कर सभी हैरान रह गए। सुबह मौके पर अंतू नगर पंचायत के चेयरमैन पहुंचे। घर के लोगों के कहने पर बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चे के शव को गांव की बाग में दफन करा दिया। दिन में घटना की जानकारी होने पर एसओ प्रवीण कुशवाहा के साथ सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचे। वहीं बेटे की मौत से पिता समेत पूरे परिवार का बुरा हाल है। मां का अस्पताल में इलाज चल रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: