31 मार्च 2021

पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने रेता अपना गला, बेटी को भी मारने की कोशिश की

प्रतीकात्मक चित्र

 पंजाब।
पंजाब के जलंधर से रिश्तों के कत्ल की एक कहानी सामने आई है। यहां एक पति की मारपीट से अवसाद में गई महिला ने अपना गला रेतकर खुदकुशी कर ली। महिला ने मरने से पहले अपनी तीन साल की बेटी को भी मौत की नींद सुलानी चाही, लेकिन किस्मत की मजबूत बेटी मां के वार से बच गई। वहीं मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने पत्नी और बेटी को परेशान करने वाले शराब पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 


जाकनारी के अनुसार लुधियाना के थाना टिब्बा पुलिस ने पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर उसे मंगलवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव कका निवासी बबलू कुमार के तौर पर हुई है। 

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतका मूल रूप से बिहार के मुंगेर की रहने वाली थी। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रेखा की शादी कुछ साल पहले आरोपी बबलू के साथ हुई थी। उनकी साढ़े तीन साल की बेटी है। आरोपी आटो रिक्शा  चलाता है। वह अक्सर नशे में घर आता और पत्नी रेखा से पीटता था। इस बात से उनकी बेटी मानसिक तौर से परेशान रहने लगी थी। 


26 मार्च को उनकी बेटी रेखा स्टार कालोनी स्थित रिश्तेदार के यहां आई थी। दोपहर बाद अचानक उसने चाकू से अपना गला रेत लिया। उसने अपनी बेटी को भी चाकू से मारने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को अस्पताल पहुंचा।


 अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद रेखा को मृत घोषित कर दिया गया। बेटी रितु की जान बच गई है। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बबलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करते गिरफ्तार कर लिया है।


बेटी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से उसके गृह जनपद मुंगेर में उसकी मां समेत अन्य परिजनों का बुरा हाल है। मां का कहना है कि अगर वह बेटी की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की होती तो आज उसकी बेटी​ जिंदा होती। वही पत्नी से मारपीट करने वाला आरोपी पति गुमशुम जेल में बैठा हुआ। घायल बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: