05 जुलाई 2021

रिश्तों की मर्यादा भूले : ससुर के साथ पत्नी बनकर फरार हो गई बहू, परेशान बेटे ने लगाई पुलिस गुहार

 बदायूं। हमारे देश में रिश्तों को अपनी एक सीमा होती है। ​हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है।लेकिन कुछ लोग शरीर की भूख मिटाने के लिए रिश्तों की मर्यादा तोड़ने से भी नहीं संकुचाते और रिश्तों को कलंकित कर डालते है। रिश्ते है अनमोल में एक ऐसे ही नाजायज रिश्ते के जायज होने की कहानी को बयां करेंगें। यह मामला यूपी के बदायूं​ जिले से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी जिस्म की भूख मिटाने के लिए अपने ससुर से नाजायज संबंध बना लिए यहां तक कि इस संबंध को जायज करवाने के लिए उसने ससुर के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। जब इसकी भनक महिला के पति को लगी तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस ने बहू और सुसर को समझाने के लिए बुलाया तो दोनों ने अपनी कोर्ट मैरिज के सर्टिफिकेट दिखा दिए, इसके बाद पुलिस ने दोनों को बिना कुछ कहें थाने से जाने दिया। वहीं महिला का पति इसके बाद से गहरे सदमें में है। उसे यकिन ही नहीं हो रहा है कि उसकी पत्नी अब उसके पिता की पत्नी हो चुकी है। 

 
https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/07/blog-post_96.html
demo pic                    


बदायूं जिले के दबतोरी चौकी क्षेत्र के एक युवक ने कुछ दिन पहले बिसौली पुलिस से शिकायत की कि उसकी शादी 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे। अगले साल पत्नी उसके पिता के साथ कहीं चली गई। तब से वह दोनों को तलाश कर रहा था। हाल ही में उसे पता लगा कि दोनों चंदौसी में रह रहे हैं।  शुक्रवार को पुलिस उसके पिता व पत्नी को पकड़कर  थाने ले आई। पिता को हवालात में बंद कर पत्नी के बयान लिए तो उसने कहा कि वह पति से परेशान थी। शादी के वक्त पति नाबालिग था। वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं। 


वहीं पिता और पत्नी के इस प्रेम प्रसंग से युवक गांव में कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं बचा। इस संबंध  गांव वालों ने बताया कि युवक की मां नहीं है। वह मजदूरी करता है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। छोटा भाई है, जो अपने चाचा के यहां रहता है। परिवार ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। घर में विवाद पहले भी रहा है। इस बात को लेकर खासी चर्चा है कि पति-पत्नी का रिश्ता अब मां-बेटे में बदल चुका है।


इस विषय में सीओ बिसौली विनय कुमार सिंह का कहना है कि विवाहेतर संबंधों का मामला युवक की शिकायत के बाद बिसौली कोतवाली में आया था। युवक ने जन सूचना के जरिये भी अपनी पत्नी व पिता के बारे में जानकारी मांगी थी। इन लोगों को कोतवाली बुलाया तो महिला ससुर के साथ ही पत्नी की तरह रहने की बात बताते हुए उनके साथ जाने पर अड़ गई। कोर्ट के कुछ प्रमाणपत्र भी उसके पास थे। उसे पुलिस जबरन नहीं रोक सकती थी। महिला की इच्छा के आगे पति का दावा कमजोर पड़ गया और वह ससुर के साथ ही चली गई। 


इसे भी पढ़ें...

कोई टिप्पणी नहीं: