06 जुलाई 2021

मौसेरी बहन से अवैध रिश्ता कायम रखने जीजा को शराब पिलाकर किया मदहोश फिर ऐसे ले ली जान

 ​गया। बिहार के गया जिले में के मुफ़स्सिल थाना अंतर्गत अमरी में 28 जून को ससुराल में रह रहे योगेंद्र पासवान नाम के युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद जो पाया उसे सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे। योगेंद्र की हत्या की किसी और ने नहीं बल्कि उसके रिश्ते में लगने वाले साले ने की थी। वजह बेहद चौंकाने वाला था। हत्या के आरोपित नीरज का मृतक की पत्नी यानि उसकी मौसेरी बहन से अवैध संबंध थे। पहले उसका जीजा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था, इसलिए दोनों को मिलने-जुलने में कोई परेशानी नहीं हो रही थी। इधर काफी दिनों से मृतक योगेंद्र घर पर ही आकर काम काज करने लगा था। इस वजह से मिलने में परेशानी होने लगी थी। इसके बाद अपनी मौसेरी बहन से अवैध रिश्ता जारी रखने के लिए युवक ने जीजा को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहा था। इसी बीच योगेंद्र का गांव के ही एक युवक विनोद से विवाद हो गया था, विनोद ने उसे जान से मारने की धमकीं दी थी। इसी का फायदा उठाते हुए नीरज पासवान ने जीजा को पहले मछली खिलाई फिर शराब पीलाई जब वह नशे में हो गया तो उसका गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। 


https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/07/blog-post_5.html
प्रतीकात्मक चित्र


पुलिस के अनुसार योगेंद्र पासवान की हत्या रिश्ते में लगने वाले उसके साले लगने वाले मंझौली निवासी नीरज पासवान ने की थी। हत्या की वजह योगेंद्र की पत्नी रेणु का अपने मौसेरे भाई नीरज से संबंध था। पुलिस को इसकी भनक तभी लग गई थी, जब हत्या की एफआईआर कराने के वक्त आपसी बातचीत में रेणु के मुंह से नीरज के लिए 'जानू' और 'माइ डियर' जैसा शब्द निकला था।पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी घूरन मण्डल ने बताया कि हत्या के बाद एसएचओ के नेतृत्व में टीम बनाकर मामले की छानबीन की गई थी। एफआईआर दर्ज करते वक्त मृतक की पत्नी के मुंह से अपने मौसेरे भाई नीरज पासवान के लिए निकले 'जानू' व 'माइ डियर' जैसे शब्द सुनते ही उपस्थित पुलिसकर्मियों के कान खड़े हो गए थे। इसी आधार पर पुलिस द्वारा दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की गई। इनका मोबाइल सर्विलांस पर भी रखा गया था। 


इसी ने हफ्ते भर में ही पूरा खुलासा कर दिया। इसके बाद हत्या को अंजाम देने वाले नीरज को अरेस्ट कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सब उगल दिया।नीरज ने बताया कि मृतक की पत्नी उसकी मौसरी बहन है। उससे लंबे समय से अवैध सम्बन्ध था। इसकी जानकारी सबको थी। उसकी मौसेरी बहन का पति योगेंद्र दिल्ली में रह कर काम करता था। इधर लॉकडाउन के बाद वापस घर आ गया था। इस वजह से दोनों को मिलने-जुलने में दिक्कत हो रही थी।


इसी बीच हत्या के लगभग एक हफ्ते पूर्व योगेंद्र का टनकुप्पा थाना अंतर्गत परसाव निवासी विनोद पासवान से किसी बात को लेकर अनबन हो गया। विनोद ने उसे जान से मारने का धमकी तक दे दी थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए नीरज ने विनोद से साठगांठ किया और एक अन्य युवक के सहयोग से हत्याकांड को अंजाम दिया।नीरज ने बताया कि हत्या वाले दिन बाजार से डेढ़ किलो मछली खरीद कर बनाया गया और शराब की बोतलें खरीदी गयी। फिर बन्धुआ व झुमरिया बांध के बीच सुनसान जगह पर रात आठ बजे तक खाने-पीने का दौर चला। इस दौरान योगेंद्र के मदहोश होने के बाद उसने, विनोद और एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपनी गमछी से उसका गला घोट दिया।


इसके बाद पुलिस और अन्य लोगों को गुमराह करने के लिए रात भर मृतक को ढूंढने का नाटक करता रहा। इसी बीच मौका मिलने पर शव को देर रात वारदात वाली जगह से हटा कर अमरी रोड स्थित बरसौना बधार में फेंक दिया। पुलिस इस मामले में रेणु और नीरज के दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है। सभी फरार हैं।

 इसे भी पढ़ें...

कोई टिप्पणी नहीं: