04 जुलाई 2021

दो बच्चों को पालने के खातिर रिटायर्ड फौजी ने रचाई दूसरी शादी, तीसरे दिन गहने और नकदी लेकर हुई फरार

 जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक हैरान करने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक दुल्हन शादी के ​तीसरे दिन ही घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। मालूम हो कि यहां के रिटायर्ड फौजी ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद दो बच्चों की परवरिश के लिए दूसरी शादी की थी। लेकिन दूसरी पत्नी ने घर में आते ही महाभारत शुरू कर दिया। 


दूसरी शादी करने में 3 लाख रुपए भी खर्च हो गए। शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन लुटेरी बन गई। वह अपने पति की गैर मौजूदगी में घर पर अकेले 14 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे को बेरहमी से पीटा। इसके बाद मौका पाकर घर में रखे जेवर समेटकर भाग निकली। गहने की कीमत करीब 5 लाख बताई जा रही है। घटना के बाद पति ने जयपुर के हरमाड़ा थाने में शनिवार देर रात को केस दर्ज कराया है। शादी इसी साल 30 अप्रैल को एक होटल में हुई थी। लेकिन दुल्हन रेखा तीसरे दिन पहली पत्नी के गहने लेकर भाग गई। रामदयाल ने अपने स्तर पर उसे वापस लाने कोशिश की। अब थक हार कर मुकदमा दर्ज करवाया।पढ़िएं रिश्ते है अनमोल की विशेष कहानी...

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/07/17-23.html
demo pic


मालूम हो कि रिटायर्ड फौजी की पहली पत्नी पिछले साल मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी पिता और बुजुर्ग दादा-दादी पर आ गई। पत्नी की मौत के बाद रिटायर्ड फौजी रामदयाल जाट से परिवार और रिश्तेदार दूसरी शादी करने के लिए कहने लगे। ताकि बच्चों को मां का प्यार मिल सके और उनकी परवरिश हो सके। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक दिन श्याम सुंदर नाम के व्यक्ति से हुई। उसने रेखा के बारे में बताया। उसके अच्छे परिवार से होने और गरीब होने की बात भी कही। श्याम सुंदर ने पीड़ित से कहा कि शादी का खर्च उठाना होगा।


पीड़ित के मुताबिक, उनकी रेखा से पहली बार बातचीत हुई। एकबारगी शादी करने से मना कर दिया। लेकिन परिचितों और घर वालों के दबाव में आकर  बच्चों की खातिर शादी कर ली। इसके लिए पीड़ित ने 3 लाख रुपए श्याम सुंदर को दे दिए। इसके बाद श्याम सुंदर ने पीड़ित की रेखा से शादी करवा दी। शादी के बाद ही रेखा ने बुरा सलूक करना शुरु कर दिया।


घर में आते ही दुल्हन ने रिटायर्ड फौजी से झगड़ा करना शुरू कर दिया। एक दिन हाथापाई भी की। शादी के तीसरे दिन पीड़ित के बच्चों को पीटा और जेवर लेकर भाग निकली। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिचितों और श्याम सुंदर के मार्फत रेखा को समझाकर लाने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार पीड़ित ने हरमाड़ा थाने पहुंचकर रेखा और श्याम सुंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।


इसे भी पढ़ें...

  1. बेटी की शादी न करके तीसरी निकाह करने जा रहा था मौलवी, पत्नी ने इस तरह दी मौत
  2. शादी का झांसा देकर युवती को बनाया गर्भवती, शादी करने से प्रेमी मुकरा तो युवती ने उठाया यह कदम
  3. शादी के बाद दुल्हन सुहागरात की सेज पर कर रही पिया का इंतजार, दूल्हा जेल में काट रहा रातें
  4. प्रेमिका के परिजनों ने युवक की कोर्ट के बाहर की पीटाई तो युवक ने घर लौटकर दे दी जान


कोई टिप्पणी नहीं: