13 अप्रैल 2021

ऐसे मां-बाप किसी को न दें: पिता घर से फरार, मां जेल में आठ माह का बेटा आईसीयू में

 इंदौर।  बच्चे इस संसार में आते है तो उनके लालन-पालन की जिम्मेदारी उनके माता-पिता पर होती है। माता- पिता उसकी हर जरूरत को बिना मांगे पूरी करते है।  इसके विपरित मध्यप्रदेश के  इंदौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता के गुनाह की सजा 8 महीने का मासूम भुगत रहा है।  

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_63.html
प्रतीकात्मक चित्र

पिता की कर्मों की वजह से उसकी मां को पुलिस ने  जेल में डाल दिया। परिणाम स्वरूप बच्चा मां के दूध और आंचल से  मरहूम हो गया। धीरे-धीरे बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी।  हालांकि मासूम की नानी की फरीयाद पर उसकी मां को जमानत मिल गई, लेकिन पुलिस और उसके पिता की वजह से बच्चे की जान पर बन आई।

मालूम हो कि इंदौर पुलिस होली के अवसर पर अवैध शराब के खिलाफ सख्ती बरत रही थी। इसी सख्ती में अवैध शराब कारोबारी मोगली के घर पर पुलिस ने छापा मारा था, पुलिस को देखकर आरोपी मोगली  घर से  फरार हो गया था।  घर में शराब मिलने पर उसकी मां और घर की अन्य सदस्यों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पिता फरार है। कोरोना की वजह से बच्चे को मां के साथ जेल में नहीं जाने दिया गया। पड़ोसी उसकी देखभाल कर रहे थे, लेकिन मां का दूध और ममता का आंचल नहीं मिलने उसकी तबीयत दिन प्रतिदिन बिगड़ती गई। 

गंभीर हालत में पड़ोसियों ने उसे आईसीयू  में भर्ती  करा दिया है। वह दो दिन से वेंटिलेटर पर है। इस बीच सोमवार को उसकी मां को जमानत मिली तो वह सीधे अस्पताल पहुंची। बच्चे की नानी भी आ गई हैं।
मालूम हो कि लसूड़िया क्षेत्र के इंदिरा नगर में क्राइम ब्रांच ने होली के दिन हिस्ट्रीशीटर मोगली उर्फ धर्मेंद्र यादव के घर पर छापा मारा। मौके से 195 लीटर शराब मिली। पुलिस ने मोगली की पत्नी खुशी और घर की अन्य महिलाएं सोनम और कृष्णा बाई पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस कुछ जरूरी कागजी खानापूर्ति का हवाला देकर सभी को थाने गई और फिर वहीं से जेल भेज दिया। पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाते हुए खुशी के बेटे रणवीर (8 माह) को पड़ोसियों के पास छोड़ दिया।
  
रिश्तों से दामन छुड़ाती यह कहानी जरूर पढ़ें 

कोई टिप्पणी नहीं: