13 अप्रैल 2021

घर वाली-बाहर वाली के झगड़े में पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया

 लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहने वाली रेस्टोरेंट संचालक संजय निगम का अपनी घर वाली से पारिवारिक रिश्ता कथित रूप से सही नहीं चल रहा था। जबकि उनकी धर्मपत्नी से एक बेटा और बेटी है। इसके बाद भी उन्होंने घर में रिश्ता सही करने की जगह बाहर वाली आशा अग्रवाल से रिश्ता जोड़ रखा था। आशा के पति की मौत हो चुकी है, उसे भी एक बेटी और एक बेटा है। 

दोनों के प्रेम संबंध के बारे में दोनों के घर वालों को पहले से पता है। संजय और आशा सोमवार रात घर से घुमने निकले थे, न जाने क्या हुआ कि संजय ने पहले आशा की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर हत्या कर दी।अभी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि यह कदम संजय निगम ने रिश्तों आई कलह की वजह से उठाया है। वैसे कार में मिले सुसाइड नोट के आधार को भी पुलिस जांच के एंगल से जोड़कर देख रही है। 

दोनों के शव राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाके कैंट में एनसीसी मेस के पास सुनसान स्थान पर सोमवार रात नौ बजे मिला। मालूम हो कि आर्मी की पेट्रोलिंग टीम को रोड के किनारे एक कार खड़ी मिली। पेट्रोलिंग टीम ने करीब से जाकर देखा तो कार के अंदर एक जोड़े का शव पड़ा था। ​जांच में पता चला कि यह शव संजय निगम (50) और आशा अग्रवाल (35) का था। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। युवती की हत्या के बाद संजय ने खुदकुशी की है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।

जांच पड़ताल के बाद एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मृतक मूलरूप से कैंट के रामदास का हाता निवासी संजय निगम शेफ किचन के नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। वह परिवार के साथ गोमतीनगर इलाके में रहते थे।

रामदास हाता का घर उन्होंने किराए पर दे रखा था। सोमवार रात करीब नौ बजे संजय की कार एनसीसी मेस के पास सुनसान इलाके में मिली। कार के अंदर चालक वाली सीट पर संजय निगम का खून से लथपथ शव पड़ा था। वहीं बगल की सीट पर एक युवती का शव पड़ा था। दोनों को गोली लगी थी। आर्मी की पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_90.html
प्रतीकात्मक चित्र


इस मामले की जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक कैंट नीलम राणा के अनुसार कार में संजय निगम के पास से एक .32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली। इससे चार गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। दो गोलियां मिस हो गई थीं। वहीं एक गोली युवती और एक गोली संजय को लगी थी। पुलिस ने रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है। रिवॉल्वर से चार गोलियां बरामद हुई है। इसमें से दो गोलियां मिस बताई जा रही हैं।

जांच में फोरेंसिक टीम को कार के अंदर से दो पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला है। एडीसीपी पूर्वी के मुताबिक, सुसाइड नोट में संजय निगम ने लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार अंजू नाम की महिला है। उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। वह मेरी दुकान पर कब्जा करना चाहती है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, अंजू कौन है  यह अभी साफ नहीं हो सका है।फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। 


कोई टिप्पणी नहीं: