11 अप्रैल 2021

जेठ से हुई मोहब्ब तो पति को मरवा डाला, घर वालों को बताया कोरोना से हो गई मौत, फिर इस तरह फंस गई पुलिस के जाल में

 उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर से रिश्तों के कत्ल की ऐसी कहानी सामने आई हैं। जिसे सुनकर किसी को चक्कर आ जाए।  यहां एक महिला ने अवैध संबंध को आगे बढ़ाने के लिए पति की सुपारी देकर हत्या करा दी। 


मृतक युवक की पत्नी का किसी और से नहीं बल्कि उसके बड़े भाई से अवैध संबंध थे। पति की हत्या कराने के बाद महिला ने  घर वालों को कोरोना से मौत बताकर,विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद मृत्यु प्रमाण  पत्र बनवाने पहुंच गई, इसी चक्कर में उसकी चालाकी पकड़ी गई। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/03/blog-post_45.html
demo pic

मालूम हो कि उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में 5 महीने पहले एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी रूपा व उसके बड़े भाई तपन सहित सात को गिरफ्तार कर लिया है। उदयपुर पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने बताया कि मृतक की पहचान त्रिपुरा निवासी उत्तम दास के रूप में हुई है। उसकी हत्या उसकी पत्नी और उसके बड़े भाई ने सुपारी देकर कराई थी। इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उत्तम दास की पत्नी रूपा और उसके बड़े भाई तपन दास के बीच अवैध संबंध थे।


 दोनों ने उत्तम को रास्ते से हटाने के लिए उदयपुर के राकेश लुहार को सुपारी दी। इसके बाद सुनियोजित तरके से 16 नवंबर 2020 को उत्तम को उदयपुर लाया गया। यहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दी गई। इसके बाद  शव को फेंक दिया। पुलिस को अज्ञात शव मिला था, पुलिस तभी से  अज्ञात शव की शिनाख्त में जुटी थी।इसी बीच  पुलिस अधीक्षक सूचना मिली कि एक महिला रूपा और एक युवत तपन पिछले कुछ दिनों से उत्तम की मौत का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई पंचायतों के चक्कर लगा रहे थे इस दौरान उदयपुर स्पेशल पुलिस टीम के प्रहलाद को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और वारदात का खुलासा किया। प्रह्लाद ने बताया कि दोनों पिछले कुछ दिनों से कोरोना से मौत होने का सर्टिफिकेट बनवाना चाह रहे थे, ताकि बीमा का क्लेम कर सके।  


पिछले साल नवंबर में उत्तम की हत्या करने के लगभग एक महीने बाद पत्नी रूपा ने उत्तम के परिजनों को उदयपुर में कोरोना से उसकी मौत की बात कही। इसके बाद विधि-विधान से उत्तम की अंतिम क्रियाओं को उसके पैतृक निवास पर पूरा किया गया। लेकिन, लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी उत्तम का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला था। इसकी वजह से रूपा को उत्तम की संपत्ति और पूर्व में कराई गई बीमा योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में रूपा उत्तम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना चाहती थी। इसके लिए पिछले लंबे समय से वह उदयपुर में कुछ दलाल और सरकारी अधिकारियों से संपर्क में जुटी थी। वहीं युवक की मौत का सही जानकारी होने पर मृतक घर वाले तो बेहाल है ही, आरोपी जेठ की पत्नी गुस्से और गम में है।  

रिश्तों के कत्ल की यह खबर भी पढ़ें 




कोई टिप्पणी नहीं: