11 अप्रैल 2021

दोस्ती के रिश्ते को किया कलंकित दोस्त के घर न रहने पर उसकी पत्नी से किया दुष्कर्म, करने लगा ब्लैकमेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दोस्ती जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दोस्त ने दोस्ती के रिश्ते को कलंकित किया है। दोस्त के भरोसे अपने परिवार को छोड़कर एक युवक काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। इसी दौरान इस कलयुगी दोस्त ने उसके भरोसे को तोड़ते हुए उसके घर की इज्जत को तार-तार कर दिया। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_32.html
प्रतीकात्मक चित्र  

उसने उसके पत्नी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार फिर दुष्कर्म किया । इससे ज्याद उसने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने महिला की बच्ची के सामने भी हैवानियत का नंगा नाच खेला।  

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। फिलवक्त आरोपी फरार है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति पेशे से एक प्लंबर है। वहीं महिला और उसका पति गोमती नगर इलाके के हुसडिया के निवासी है।

महिला का पति काम के सिलसिले में बस्ती जिला गया था। इसी बीच उसके पति का दोस्त महिला के घर पहुंचा। महिला को अकेले पाकर उसकी नीयत खराब हो गई और उसने महिला दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी उसने बना लिया।  

पीड़ित महिला के आरोप के मुताबिक आरोपी इस वीडियो से ब्लैकमेल करके उसके साथ 6 महीेने तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने कई बार उसकी बेटी के सामने भी दुष्कर्म किया। लगातार आरोपी की हवश की शिकार हो रही महिला से जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने सारी वारदात पति को बता दी। 

इसके ​बाद महिला ने पति के साथ लखनऊ के गोमती नगर थाने में दर्ज दर्ज कराई है। बताया गया कि एसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने पीड़ित महिला और पति के शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुसिल आरोपी को तलाश रही है। पुलिस को जानकारी मिली की वह सीतापुर में छिपा होगा इसलिए पुलिस आसपास के जिलों में भी द​बिध की तैयारी में है।

रिश्तों के कलंकित करने का यह समाचार भी पढ़ें 

सोशल मीडिया की दोस्ती युवती को पड़ी इतनी भारी कि अब नहीं करेगी किसी से यारी

प्रेमजाल में फंसाकर प्रेमी ने बनाए संबंध, गर्भवती होने पर किया किनारा, किशोरी ने उठाए यह कदम



कोई टिप्पणी नहीं: