04 जुलाई 2021

साहब मैं 17 साल का हूं मेरे पिता 23 साल की लड़की से विवाह करा रहे है, मेरी मदद करें...

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से शादी के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक लड़ा शादी से पहले घर से केवल इसलिए भाग गया क्योंकि उसकी शादी जिस लड़की से हो रही थी उसकी उम्र उससे छह साल ज्यादा थी। फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील का यह मामला है। लड़की की उम्र ज्यादा होने की वजह से लड़के ने शादी से इंकार कर दिया। इसे बाद उसने जबरन शादी कराने पर तुले पिता, लड़की पक्ष और बिचौलिये को जेल की हवा खिला दी।अब जब पुलिस लड़के के पिता व कन्या पक्ष के लोगों को थाने ले आई तो बेटे की शादी करने से मना करने लगे।


यह रोचक मामला टूंडला के गांव बसई का है। गांव का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर 12वीं का छात्र है। उनके पिता ने पचौखरा के माध्यम से आगरा के गांव खैराखुर्द की एक लड़की से रिश्ता तय करा दिया। गोद भराई की रस्म भी अदा हो गई। जैसे ही लड़के को पता चला कि लड़की उम्र उससे छह साल ज्यादा है तो किशोर ने विरोध करना शुरू कर दिया, इस पर परिजनों ने किशोर को खामौश करा दिया। अब 18 जुलाई को शादी की तारीख भी तय हो गई। 1 जुलाई को लड़के घर पर पीली चिट्ठी भी आ गई। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/07/blog-post_3.html

प्रतीकात्मक चित्र


किशोर ने एक बार फिर से विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी उसके पिता और घर वाले नहीं माने तो किशोर घर छोड़कर अपनी मौसी के यहां जरौलीकला चला गया। यहां पर मौसी को पूरी कहानी बताई, पहले तो मौसी ने उससे शादी करने को कहा। जब लड़के ने लड़की की उम्र अधिक होना बताया तो मौसी ने भी किशोर का साथ देते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। मौसी की सलाह पर किशोर थाने जा पहुंचा और पिता, लड़की पक्ष और बिचौलिये के खिलाफ जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने किशोर के घर पहुंचकर उसके पिता, लड़की के पिता और बिचौलिये को हिरासत में ले लिया।


किशोर ने कहा कि मेरे पिता मेरी शादी कराना चाहते हैं, मैं अभी महज 17 साल का हूं जबकि लड़की की उम्र 23 साल. इसलिए मुझे ये कदम उठाना पड़ा। इस बारे में थाना प्रभारी केडी शर्मा ने कहा​ कि किशोर की शिकायत पर सभी आरोपियों को थाने लेकर आए थे। उनसे पूछताछ की गई. नाबालिग की शादी नहीं होने दी जाएगी।


 इसे भी पढ़े...


कोई टिप्पणी नहीं: