06 जुलाई 2021

आटो में महिलाओं के बीच बैठा युवक देखने लगा मोबाइल में पोर्न वीडियो, महिलाओं ने जमकर धुना

 

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में उस समय हड़ंप मच गया। जब एक टेंपों में दो महिलाओं के बीच बैठै युवक ने अचानक अपनी मोबाइल में पोर्न वीडियो देखने लगा। इसके बाद महिला से छेड़छाड़ भी युवक कर रहा था। जब महिलाओं के बर्दाश्त के बाहर हो गया तो दोनों ने टेंपो रूकवाकर युवक को को वाहन से नींचे खींचकर सरेराह चप्पलों से पिटाई करने लगी। इसके बाद क्या था जो भी वहां से गुजरा उसने हाथ साफ किया। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/07/blog-post_6.html
demo pic


महिलाओं द्वारा युवक की पिटाई देख मौके पर भीड़ जुट गई। मनचला हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन महिलाएं चप्पल से उसकी पिटाई करती रहीं। आखिर में पुलिस युवक को लेकर थाने चली गई। यह घटना ग्वालियर के फूलबाग पुलिस चौकी के सामने की है। महिलाओं ने शिकायत करने से मना कर दिया है।मालूम हो कि ग्वालियर में सोमवार शाम से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं एक युवक को चप्पल से मार रही हैं। महिलाएं पूछ रही हैं, और छेड़ेगा। वह हाथ जोड़कर कह रहा है, दीदी मुझे माफ कर दो। युवक पर महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, लेकिन महिलाओं ने शिकायत थाने में नहीं की है। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने तो लाई पर कोई शिकायत नहीं होने पर हिदायत देकर छोड़ दिया है।


लश्कर निवासी दो महिलाएं स्टेशन के पास कहीं जॉब करती हैं। सोमवार शाम यह दोनों ड्यूटी से घर के लिए लौट रही थीं। महिलाएं जिस ऑटो में सवार थीं, उसमें पड़ाव से एक मनचला युवक सवार हुआ। यह दोनों महिलाओं के पास बैठ गया। पहले तो उसने मोबाइल निकाला, उसमें अश्लील वीडियो देखने लगा। इससे महिलाएं खुद को असहज महसूस करने लगीं। इस बीच युवक ने एक महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिलाओं से मनचले की हरकत बर्दाश्त से बाहर हुई तो महिलाओं ने 


फूलबाग चौराहा पुलिस चौकी के पास ऑटो को रुकवाया। इसके बाद युवक के बाल पकड़कर ऑटो से बाहर खींचा और चप्पल से धुनाई कर दी। तत्काल पुलिस पहुंच गई। महिलाएं तो मारपीट कर निकल गईं। पुलिस युवक को थाने लेकर पहुंची है। उसकी पहचान शिंदे की छावनी में रहने वाले राजा के रूप में हुई है, हालांकि मामले में शिकायत नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें...

कोई टिप्पणी नहीं: