03 जुलाई 2021

मध्य प्रदेश में अपने बने हैवान, मामा के घर गई युवती को पिता और भाईयों ने पेड़ से लटकाकर पीटा

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया। यहां एक युवती को उसके भाईयों और पिता ने पेड़ से लटकाकर पीटा। युवती को इतना पीटा गया कि वह अधमरी हो गई। पिता और भाईयों द्वारा ​पीटी गई युवती का सिफ इतना जुर्म है कि उसने घर में बिना बताए मामा के यहां चली गई थी। घरवालों को शक हुआ कि वह भाग गई है। इसके बाद आरोपियों ने युवती को पेड़ से लटकाकर और जमीन पर गिराकर डंडों से पीटा।


युवती बाप भाई के सामने मिन्नतें करती रही, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। पड़ोस के लोग भी केवल एक युवती की पीटाई देखते रहे  किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर महज जमानती धाराएं लगाकर पल्ला झाड़ लिया।मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर बोरी थाने के बड़े फुटतालाब गांव की है। गांव में रहने वाली नानसी (19) पिता केल सिंह की शादी पास के गावं भूरछेवड़ी में की गई थी। कुछ दिन पहले नानसी का पति मजदूरी करने के लिए गुजरात चला गया। वह पत्नी को ससुराल में ही छोड़ गया।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/07/blog-post_2.html

प्रतीकात्मक चित्र



पति की बेरूखी से नाराज होकर वह घर वालों को बिना बताए आंबी गांव में अपने मामा के यहां चली गई। यह बात नानसी के मायके वालों को पता चली। वह इस बात से बहुत नाराज थे। उन्हें लगा कि युवती घर से भाग गई है। वह उसे 28 जून को वापस फुटतालाब ले आए। इसके बाद इसी बात पर शाम करीब 5 बजे उसकी जमकर मारापीटा गया। 


नानसी के भाई कारम, दिनेश, उदय और पिता केलसिंह निनामा ने नानसी को कमरे से निकाला। पहले घर पर पीटा। मारते हुए उसे खेत पर ले गए। फिर पेड़ से लटकाकर डंडे से जमकर पिटाई की। वह करती रही, लेकिन अपनों को उस पर ​तनिक भी दया नहीं आई। इसके बाद उसे पेड़ से उतार कर जमीन पर लेटा कर जानवरों की तरह पीटा गया। इसके बाद भी वहां मौजूद लोग भी तमाशबीन बने रहे। आरोपियों ने युवती को मार-मारकर अधमरा कर दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।


वीडियो वायरल होने के बाद  यह मामला पुलिस तक पहुंचा इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की। आरोपियों को बचाने के लिए कमजोर धाराएं लगाई गई।छिछालेदर से बचने के लिए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन किसी बड़ी धारा में मामला दर्ज नहीं किया गया इससे आरोपी जल्द ही छूट जाएंगे। वहीं इस मामले में एसपी पी विजय भगवानी का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


 इसे भी पढ़ें...

कोई टिप्पणी नहीं: