22 मार्च 2021

मां बनने ममता का गला घोंटाः अपनी कोख भरने दूसरे की कोख उजार दी

 

प्रतीकात्मक चित्र


नईदिल्ली।
जीवन में एक महिला के लिए मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत सपना होता है। कई बार मां बनने के लिए कई महिलाएं अंधविश्वास में पड़कर गलत राह पकड़ लेती है। ऐसी ही एक महिला जिसे शादी के आठ साल बाद भी जब कोई बच्चा नहीं हुआ तो उसने एक तांत्रिक का सहारा लिया। 

तांत्रिक ने उसे अपनी गोद भरने के लिए एक बच्चे की बलि देने का सुझाव दिया। बच्चे के लालच में इस महिला ने अपने पड़ोसी के बच्चे की बलि दे दी। 


हत्यारिन बनी महिला ने पड़ोसी के तीन साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चे की हत्या के बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए बच्चे के शव को बोरे में बंद कर उसे पड़ोसी की छत पर फेंक दिया। बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।


 पुलिस ने छानबीन करने के बाद छत से बच्चे के शव को बरामद कर लिया और छानबीन कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की जांच में जो कुछ पता चला उसके अनुसार शादी के आ ठ साल होने के बाद भी महिला को कोई बच्चा नहीं हुआ।  इसके लिए उसने हरदोई में एक  तांत्रिक से मुलाकात कर उपाए पुछे। तांत्रिक ने उसे एक बच्चे की बलि देने के लिए कहा था। 


 तीन वर्षीय बच्चे की पीयूष की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां समेत भाई-बहनों और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।मां बार-बार अपने बच्चे को याद करके बेसुध होती जा रही है।  पुलिस  ने बताया कि गिरफ्तार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सुंदाबल गांव की रहने वाली है।


 हत्यारिन  नीलम गुप्ता को शादी के आठ साल बाद भी जब कोई संतान नहीं हुई तो ससुराल वाले उसे ताना मारने लगे। इसके लिए उसने एक तांित्रक से मुलाकात की थी। तांत्रिक ने उसे अपने बच्चे के लिए दूसरे के बच्चे की बलि देने का सुझाव दिया गया था। इसलिए उसने पडोसी के बच्चे पीयूष की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को पड़ोस की छत पर एक बोरा मिला, जो दीवार से सटाकर रखा गया था।


पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसमें पीयूष का शव मिला। उसके गर्दन पर निशान थे और होंट काले पड़ गए थे। बच्चे का शव मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया। शव को कब्जे में लेने के  बाद पुलिस उस मकान में रहने वाले लोगों और पड़ोसियों ने पूछताछ शुरू की। 


जिसमें पता चला कि बच्चे को अंतिम बार पांचवीं मंजिल पर रहने वाली नीलम के साथ देखा गया था। नीलम ने पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


पीयूष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।  मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वह हर पल अपने बच्चे को वापस लाने के लिए गुहार लगा रही है। मां कह रही है कि उसे नहीं पता था कि महिला के मन में ऐसा कुछ चल रहा है जो उसके परिवार की खुशियों को उजाड़ देगा।

कोई टिप्पणी नहीं: