01 मई 2021

बचपन का प्यार जब नहीं चढ़ा परवान तब दोनों ने इस तरह दे दी अपनी जान

आगरा। आगरा की के तारागंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती और एक युवक का भले ही अलग-अलग जाति के थे, लेकिन दोनों का दिल बचपन से एक-दूसरे के लिए धड़क रहा था। दोनों एक-दूसरे को स्कूल के समय से ही पसंद करते थे। उम्र के साथ ही दोनों का प्यार बढता गया। दोनों का यह रिश्ता दोनों के ही परिवार वालों को रास नहीं आ रहा था। समय के साथ ही दोनों पर पाबंदियां लगाने लगे। घर वालों की रोकटोक से दोनों इतने परेशान हो गए थे, कि शुक्रवार को दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब इस प्रेमी जोड़े ने साथ जीने की हसरत पूरी न होते देख तो दोनों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया।    

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_87.html
 प्रतीकात्मक चित्र


दोनों का शव शुक्रवार सुबह पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने जब एक ही फंदे पर दोनों को लटका हुआ देखा तो लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने दोनों के प​रिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। प्रेमी युगल के फांसी लगाकर जान देने से दोनों ही परिवारों को गहरा झटका लगा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने पंचनामा के बाद शवों का पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। 

 प्रेमिका के वियोग में प्रेमी ने जान देकर अपने प्यार को कर दिया अमर

मालूम हो कि प्रेमी युगल एक ही गांव के थे, दोनों अलग-अलग जाति के थे ।दोनों के घर वालों को जब इनके रिश्ते के बारे में पता चला तो इनके मिलने-जुलने पर रोक लगा दी थी, इसलिए दोनों ने घर वालों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।  

 सात जन्मों का साथ निभाने पति की मौत के बाद पत्नी ने भी इस तरह दे दी जान

यह प्रेमी युगल मोहब्बत की सबसे बड़ी निशानी ताजनगरी के ताजगंज के गांव गुतला के रहने वाले थे।  16 वर्षीय गौरव गांव की ही एक 15 साल की लड़की के बीच स्कूल के समय से ही दोस्ती थी। दोनों की ​दोस्ती प्यार में बदल गई, इससे दोनों के घर वाले नाराज थे, शुक्रवार सुबह जब गांव वाले खेतों की तरफ निकले तो एक पेड़ से दोनों शव फंदे से लटके मिले।

जब नहीं जुड़ सकीं दोनों की प्यार की गांठ तो उड़ गए एक साथ आसमान में

थाना ताजगंज पुलिस ने बताया कि दोनों ने मरने के लिए साड़ी से फंदा बनाया गया था। घर वालों ने बताया कि दोनों गुरुवार की रात एक से डेढ़ के बीच अपने-अपने घरों से निकले थे। युवती अपने घर से साड़ी लाई थी। इसके बाद दोनों ने एक साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। युवती और युवक की मौत से दोनों के परिजन बुरी तरह से टूट गए। उनका कहना है कि दोनों की भलाई के लिए रोक टोक लगा रहे थे, लेकिन दोनों ने अपनी जिद्द को पूरा करने के लिए अपनी जान दे दी।  

16 साल के किशोर और 13 साल की किशोरी ने किया प्रेम विवाह तो जमाना बन गया दुश्मन


कोई टिप्पणी नहीं: