06 अप्रैल 2021

सात जन्मों का साथ निभाने पति की मौत के बाद पत्नी ने भी इस तरह दे दी जान

 करनाल। एक युवक और एक युवती का विवाह उसे सात जन्मों के लिए एक-दूसरे से जोड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद दोनों सात जन्म के सुख-दुख के साथी हो जाते है। ऐसी एक कहानी का जिक्र रिश्ते है अनमोल में जिक्र कर रहे है। यह कहानी है हरियााण के करनाल से सामने आई। इस जोड़े की सात माह पहले ही शादी हुई थी। सात माह से यह जोड़ा एक-दूसरे के साथ खुशियों भरी जिंदगी जी रहा था।

 प्रतीकात्मक चित्र

इस दौरान इस जोड़े पर न जाने किसकी नजर लग कि एक दिन पति के सीने में दर्द उठा और वह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद उसकी प्रियतमा गहरे वियोग में रहने लगी,दुनिया से  कटी हुई अपने पति का वियोग नहीं झेल पाई और पति की मौत के दो दिन बाद ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी।

 यह दिल दहला देने वाली घटना दिल्ली-अंबाला रेल ट्रैक पर स्थित नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुई।  मिली जानकारी के अनुसार करनाल के राम नगर के युवक विपिन की शादी 7 महीने पहले ही नीलोखेड़ी कविता के साथ हुई थी। 4 अप्रैल को विपिन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

 उसका अंतिम संस्कार करवाने के बाद उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी कविता को अपने साथ नीलोखेड़ी ले गए। बाद में कविता ने भी आत्महत्या कर ली। इस बात का पता तब चला, जब रात में अपने-अपने कमरे में सोए परिजन सुबह उठे तो कविता घर से लापता थी। उसे ढूंढने की कोशिशें शुरू की गई। वहीं बेटी की मौत की खबर सुनते ही कविता की मां बदहवास हो गई। एक तरफ जहां दो दिन पहले विधवा ​बनी थी दो दिन बाद ही उसकी मौत की खबर ने उसे झकझोर कर दिया। 

घर से लापता कविता को उसके घर वाले ढूंढ ही रहे थे कि इसी बीच रात में एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लेने के बारे में जानकारी मिली। जब परिजन कुरुक्षेत्र स्थित जीआरपी स्टेशन पहुंची तो पता चला कि ट्रेन से काटकर जान देने वाली कोई और नहीं ​बल्कि उनकी बेटी है। 

जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद इत्तफाकन मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक कविता के घर वालों का कहना है कि पति विपिन की मौत के बाद वह बहुत परेशान थी।

 रो-रोकर उसका बुरा हाल था। काफी समझाने के बाद भी बेसुध होकर पड़ी हुई थी। सुबह घर नहीं मिली तो ढूंढने पर पता चला कि उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। वहीं बहू की भी मौत की खबर से ​उसके ससुराल में भी गहरा  आघात लगा है। जहां दो दिन पहले बेटे की मौत हुई वहीं, दो दिन बाद बहू की मौत से घर वाले सदमें में है। 



कोई टिप्पणी नहीं: