04 अप्रैल 2021

16 साल के किशोर और 13 साल की किशोरी ने किया प्रेम विवाह तो जमाना बन गया दुश्मन

 अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बाली उम्र में प्रेम के बाद शादी करने की खबर ने सबको चकित कर दिया। पढने-लिखने की उम्र में प्रेम विवाह करके परिनजों को हैरत में डाल दिया। किशोर और किशोर के परिजनों को कभी नहीं अंजादा था कि इस उम्र में ऐसा कदम उठा लेंगे। 

यह मामला अमरोहा के डडौली में सामने आया। आपकों बता दें कि एक ही क्षेत्र के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर और 13 साल की किशोरी के बीच प्रेम संबंध हो गया। प्रेम जब गहरा हुआ तो दोनों अचानक  बुधवार को अपने-अपने घर से लापता हो गए जब लौटे तो दोनों पति-पत्नी बनकर। जैसे ही उनके परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। 

प्रतीकात्मक चित्र 

किशोरी के भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। बाद में पुलिस नाबालिग दंपती को कोतवाली ले आई। पूछताछ में दोनों ने प्रेम विवाह करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उम्र के हवाले से समझाकर दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दरअसल अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर बिहार के जनपद भागलपुर के गांव के मजदूर ईंट पाथने का काम करते हैं जबकि पास के गांव में दूसरे भट्ठे पर भागलपुर जनपद के एक अन्य गांव का परिवार काम करता है। इनमें से एक परिवार के 16 वर्षीय किशोर और दूसरे परिवार की 13 साल की किशोरी के बीच प्रेम संबंध हो गया। 

दोनों ने पूछताछ में बताया कि तीन महीने से दोनों संपर्क में थे। बुधवार शाम को दोनों घर वालों को बताए बिना चले गए और तीसरे गांव के एक भट्ठे पर पहुंच गए। इस भट्ठे पर किशोर का बड़ा भाई काम करता है। दोनों ने उसके सामने जिद करके प्रेम विवाह कर लिया।


इस दौरान किशोरी के भाई ने बहन के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। किशोर पर शक भी जताया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में बैठाकर समझाने के बाद दोनों को परिवारों के हवाले कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं: