14 मई 2021

हे भगवान! यह कैसी तबाही, शादी के 12 दिन बाद दुल्हन की कोरोना से मौत, दूल्हा गंभीर

लखीमपुर।  उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढकर किसी की भी रूह कांप जाए। कोरोना वायरस कितनी भयंकर तबाही मचा रहा है, यह वहीं जानता है जो इससे संक्रमित हो रहा है या जिसके अपने इस दुनिया को छोड़कर चले जा रहे है। लखीमपुर खीरी में एक माता-पिता ने बड़े प्यार से अपने बेटे का विवाह किया था घर में चारों तरफ खुशियों का माहौल था, लेकिन उनकी यह खुशी विधाता को राश नहीं आई।शादी के दूसरे दिन ही दूल्हा -दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। घर वालों ने देर न करते हुए दुल्हन को तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया। 10 दिन तक अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद दुल्हन ने यह दुनिया छोड़ गई,वहीं दूल्हा जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है, उसकी भी  हालत गंभीर है। इतनी भयंकर तबाही के बाद भी गांवों में लोग आज भी कोरोना संकट के बीच धड़ल्ले से शादी विवाह का आयोजन कर रहे है। 


https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_55.html

 प्रतीकात्मक चित्र


मालूम हो कि 10 दिन तक मौत से लड़ती रही दुल्हन रूबी की लखीमपुर-खीरी के खमरिया क्षेत्र के ईशवारा गांव के महेंद्र कटियार के बेटे शोभित कटियार की बारात 30 अप्रैल को क्षेत्र के चकई गांव निवासी कामनाथ वर्मा के घर गई थी। 30 अप्रैल को शादी थी। एक मई को शोभित अपनी दुल्हन रूबी को विदा कराकर अपने घर ले लाया। ससुराल पहुंचते ही दुल्हन को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो शोभित के परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

कोरोना ने मदर्स-डे पर दो बच्चों से उनकी मां को छीन लिया 

10 दिनों तक अस्पताल में गंभीर हालत में रहने के बाद रूबी जिंदगी की जंग हार गई दूल्हा शोभित भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।-घर वालों ने बताया कि शादी के दो दिन बाद जब दुल्हन की तबियत खराब हुई तो दूल्हा शोभित रात -दिन उसकी देखभाल में लगा रहा, इससे वह भी बीमार हो गया। दुर्भाग्य की बात की इतनी मेहनत के बाद भी वह अपनी दुल्हन को नहीं बचा पाया और वह खुद जिंगदगी और मौत से जंग लड़  रहा है। उसकी आंखों में अपनी प्रियतमा के खोने का गम गहराई तक बैठ गया है।

अमर प्रेम:नवविवाहिता ने डिप्रेशन में की खुदकुशी, सूचना मिलते ही पति ने जर्मनी में लगाई फांसी 

 घर वालों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में रूबी को दवा और ऑक्सीजन भी ठीक से नहीं मिल पाई, इसलिए उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शोभित की भी हालत गंभीर बनी है। शोभित अपनी नई-नवेली दुल्हन रूबी की तीमारदारी में लगा था, इसलिए उसे भी बुखार और सांस लेने की तकलीफ होने लगी। वह अपना ख्याल ठीक से नहीं रख पाया। ऐसे में उसकी तबीयत भी बिगड़ गई।

बेटी के हाथ पीले होने से पहले पिता की मौत, घर से डोली जगह उठी अर्थी

वहीं दुल्हन की मौत के बाद उसकी ससुराल से लेकर मायके से हड़कंप मचा है। उसकी मां जिसने 12 दिन पहले दुल्हन के लिवास में घर से विदा किया था, उसी लिबास में जब इस दुनिया से अंतिम विदाई दे रही थी तो मां की दहाड़ सुनकर हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। 

कोई टिप्पणी नहीं: