14 मई 2021

मेरी शादी हो गई मुझे भूल जाओ, सुनते ही प्रेमी ने उठाया यह खतरनाक कदम

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की कासिमपुर की रहने वाली एक लड़की, गांव के युवक से मोहब्बत करती थी। दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे से मिलते -जुलते थे। दोनों एक दूसरे से घंटों प्यार भरी बातें किया करते थे। इसी बीच इस रिश्ते के बारे में लड़की के घर वालों को पता चल गया। लड़की के घर वालों ने उसे समझा बुझाकर उसे लड़के दूर कर दिया। बदनामी से बचने के लिए लड़की की शादी करा दी। दो मई जब लड़की दुल्हन बनकर ससुराल चल गई तो प्रेमी युवक परेशान रहने लगा। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_72.html
demo pic


गत दिवस लड़की ससुराल से वापस आई तो युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब युवती ने युवक से कहा कि उसकी शादी हो गई, वह अब उसे भूल जाए। यह सुनकर आक्रोशित प्रेमी ने प्रेमिका के सामने जहर खा लिया और उसे जान से मारने के चक्कर में उसके गले पर चाकू से वार कर​ दिया। प्रेमिका को घायल करके वह बाइक से भागने लगा और एक पेड़ से टकरा कर गिर गया। जानकारी होने के बाद घर वाले दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां प्रेमी की मौत हो गई और प्रेमिका की हालत गंभीर है। 

 अवैध संबंध के शक में प्रो. पत्नी ने डॉक्टर पति को पहले नींद की गोली दी फिर ​करंट लगाकर दी मौत

हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 25 वर्षीय रामबाबू पुत्र डोरीलाल ने दो साल से गांव की एक लड़की से प्यार करने लगा था। उसकी शादी बीते 2 मई को हो गई। लड़की अपनी ससुराल से 10 मई को घर आ गई। रामबाबू ने लड़की से मुलाकात की तो लड़की ने कहा मेरी शादी हो गई है और मुझे तुम भूल जाओ। यह सुनकर रामबाबू ने जहर खाने के बाद लड़की की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया, इसके बाद रामबाबू बाइक से वहां से भागन​ निकला रास्ते में एक पेड़ से टकरा गया, इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।

 जेठ से हुई मोहब्ब तो पति को मरवा डाला, घर वालों को बताया कोरोना से हो गई मौत, फिर इस तरह फंस गई पुलिस के जाल में 

ग्रामीणों की मदद से परिजन ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनोें को ले जाकर भर्ती कराया। जहां से दोनों को गंभीरवस्था में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर रामबाबू की मौत हो गई, जबकि लड़की का इलाज चल रहा है। कासिमपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि लड़के के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

देवर के प्यार में पागल महिला ने इस तरह कराई थी पति की हत्या, प्रेमी के साथ रहेगी जेल में 

कोई टिप्पणी नहीं: