13 मई 2021

नशा नाश का कारण: महिला ने पति को जाम छलकाने से रोका तो ले ली जान

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक महिला ने अपने पति के शराब पीने का विरोध करती थी। उसे डर था कि शराब की वजह से कहीं उसकी गृहस्थी बर्बाद नहीं हो जाए, इसलिए जब भी वह शराब पीकर घर आता था तो महिला उसे शराब न पीने की कहती थी। पत्नी तो द्वारा शौक पूरा करने से रोकना पति को बुरा लगता था। बुधवार रात को भी शराबी पति तीसरी मंजिल पर बैठकर शराब पी रहा था, पत्नी पति को रोकने के लिए छत पर, नशे में धुत्त शराबी पति को यह नागवार गुजरा उसने पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

महिला के चीखने की आवाज सुनकर घर वाले भागते हुए पहुंचे तो महिला रक्तरंजित घायल अवस्था में पडी हुई थी। घर वाले उसे लेकर अस्पताल भागे,लेकिन अस्पतला पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत होने के बाद घर में कोहराम मच गया। जब उसकी मौत की सूचना उसके मायके पहुंची तो उसकी मां यह खबर सुनकर बेहोश हो गई। महिला के माता—पिता बेटी के अंतिम दर्शन के लिए रोते बिलखते उसके ससुराल पहुंचें, वहीं पत्नी की मौत के बाद शराबी पति घर से लापता हो गया। इस तरह एक नशेड़ी ने बसी बसाई गृहस्थी को खुद अपने हाथों से आग लगा दी।  

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/03/blog-post_22.html

 प्रतीकात्मक चित्र


रिश्तों के कत्ल का यह मामला प्रदेश के मेरठ में का है। जहां बुधवार रात को एक विवाहिता ने पति को शराब पीने से रोका तो गुस्से में आकर युवक ने पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। छत से गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया जाता तब तक महिला की मौत हो गई।महिला की मौत के बाद आरोपी शराबी पति घर से फरार है। महिला की मौत से उसके घर में हड़कंप मचा हुआ है। 

 अवैध संबंध के शक में प्रो. पत्नी ने डॉक्टर पति को पहले नींद की गोली दी फिर ​करंट लगाकर दी मौत

यह घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के कालिया गढ़ी की है। कालिया गढ़ी निवासी विजेंद्र का बुधवार देर शाम अपनी पत्नी से शराब को लेकर विवाद हो गया। विजेंद्र की पत्नी रजनी (29) पति से विरोध करती थी कि वह शराब पीना छोड़ दे। इसी बात पर युवक ने पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंक दिया। 

जेठ से हुई मोहब्ब तो पति को मरवा डाला, घर वालों को बताया कोरोना से हो गई मौत, फिर इस तरह फंस गई पुलिस के जाल में 

इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद गौतम का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। महिला के पति का भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने महिला के शव का पीएम कराने के बाद गुरुवार को शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। जब महिला का अंतिम संस्कार हो रहा था, लोगों की आंखों से आंसू बह रहे थे। 

भाभी के प्यार में पागल देवर ने चाकू मारकर दी दर्दनाक मौत, खुद को भी किया घायल 

कोई टिप्पणी नहीं: