09 अप्रैल 2021

मुझे दुनिया से नहीं मतलब मैं तो अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी, पति चाहे जहां जा सकता हैं..

 गोरखपुर।  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से पति -पत्नी के रिश्ते  में आए भांजे की वजह से एक रोचक मामला सामने आया है। यहां महिला का  उसके भांजे से प्रेम संबंध हो गए। जब इसकी भनक उसके पति को हो गई तो वह घर छोड़कर चला गया। इसके बाद महिला अपने आप को आजाद महसूस करते हुए प्रेमी बने

 भांजे पर साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी जब वह नहीं माना तो महिला ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का  मामला दर्ज कर दिया है। महिला का कहना है कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी,पति की इच्छा चाहे जहां वह जाने के लिए स्वतंत्र है। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_95.html
प्रतीकात्मक चित्र


  यह मामला गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला ने  पति से बेवफाई करते हुए अपने भांजे से प्रेम कर बैठी। दरअसल महिला एक साल पहले लॉकडाउन की वजह से जब पति के साथ घर लौटी तो उसी दौरान उसका भांजे से प्रेम हो गया। लगभग एक साल तक दोनों एक -दूसरे के साथ समय गुजारते रहे।


 अचानक एक दिन पति ने दोनों को आपत्ति जनक हालत में देख लिया। इसके बाद पति ने इज्जत बचाने के लिए फिर पत्नी को लेकर दिलली चला गया। कोरोना की वजह से जब फिर हालात बिगड़ने लगे तो पति-पत्नी फिर वापस गांव  गए । मामी रूपी प्रेमिका के गांव वापस आने की खबर मिलते ही भांजा फिर मिलने पहुंच गया।


 दोनों में फिर प्रेम की बाते होने लगी। इस बीच पति ने फिर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद वह नाराज होकर अकेले दिल्ली चल दिया। इसके बाद पतनी भांजे पर साथ रहने का दबाव बनाने लगी।  जब पे्रमी ने मामी का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया तो आहत महिला थाने पहुंच गई। और युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक मामी पर फिदा था और लाखों रुपये खर्च कर चुका हैं। 


इस संबंध में खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं मामी भांजे के प्रेम के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे है। 

कोई टिप्पणी नहीं: