29 मार्च 2021

पढ़िए मध्यप्रदेश की शबनम को , जिसने जीजा के प्यार के खातिर अपने बच्चों समेत 9 को दिया जहर

 

demo pic

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में एक और प्रेम में पागल महिला यूपी की शबनम बनते -बनते बची। मध्य प्रदेश के भिंड शहर की रहने वाली एक कामांध महिला ने जीजा के प्यार में पागल होकर शबनम की राह पर चलते हुए परिवार के सभी सदस्यों को मौत की नींद सुलाने के लिए जहर खिला दिया। गनीमत यहीं रही कि पड़ोसियों सकर्तकर्ता से सभी की जान बच गई। 

मालूम हो कि मध्यप्रदेश के भिंड शहर की रहने वाली महिला के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद घर वालों ने उसकी शादी उसके देवर से करा दी। इस बीच महिला घर आने वाले ननदोई यानि जीजा से नैना लड़ गए। इसके बाद वह जीजा के प्यार में पागल हो गई। महिला दिन रात जीजा के साथ समय बिताने के लिए रंगीन सपने देखने लगे। 

इसके भनक जब ससुराल वालों को लगी तो घर में जीजा के आने -जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन दोनों का प्यार कम होने की जगह बढने लगा । इसके बाद दोनों ने मिलकर रिश्तों के कत्ल की बड़ी साजिश रची।  महिला ने घर वालों को मौत की नींद सुलाने के लिए सभी लोगों के भोजन में जहर मिलाकर खिला दिया। इसके बाद वह जीजा के साथ फरार हो गई। 

संयोग यही रहा कि किसी ने सभी लोगों को अचेत अवस्था में देखकर सभी को अस्पातल लेकर पहुंचे जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। जहां सबकी हालत खतरे से बाहर है।  यानी जीजा के प्यार में सरहज ने घर के 9 सदस्यों को जहरीला पदार्थ खाकर घर से फरार हो गई। आरोपित महिला ने अपने खुद के बच्चों को मरने के लिए जहर खिला दिया । 

यह घटना शनिवार रात की है। जैसे ही परिवार के सदस्यों की हालत खराब हुई तो गांव के लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह मामला भिंड के बरासों थाना क्षेत्र के ग्राम सिमार रहने वाली 35 वर्षीय पत्नी रेशमा का निकाह मुंशी खान के बड़े बेटे से हुआ था। पहले पति की एक हादसे में मौत के बाद, उसकी बेवा की शादी  मृतक के छोटे बेटे छोटू से करा दी गई। फिर महिला की जीवन रूपी गाड़ी चलने लगी। इसी दौरान उसका मेलमिलाप ननदोई लोहकन खान निवासी अहरोली थाना अटेर से हो गया। 

दोनों में प्रेम- प्रसंग गहरा हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने -जुलने लगे। इसकी भनक लगते ही घर वाले नाराज हो गए। दोनों के मिलने जुलने पर रोक लगा दी, लेकिन दोनों के दिलों में जगी प्यार रूपी चिंगारी दबने की जगह और तेज हो गई।

पति छोटू भी  पत्नी रेशमा से नाराज रहने लगा, ननदोई की वजह से घर में तनाव का माहौल हो गया। पति भी गुस्से में महिला से मारपीट करने लगा। ससुर, सास और देवर-देवरानी भी ताने सुनाने लगे। बीते रोज महिला ने प्रेमी  के साथ घर से भागने की साजिश रची। इसके लिए उसने पूरे परिवार को खत्म करने की सोची।  इसलिए उसने परिवार के सभी लोगों के खाने में जहर मिला दिया और प्रेमी के साथ भाग गई। 

​इस घटना में महिला के दो बच्चे, पति, ससुर, सास, देवर, देवरानी सहित परिवार के 9 सदस्य जहरखुरानी के शिकार हुए हैं। सभी का इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है। बरासो थाना प्रभारी सुरजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  वहीं इस महिला की करतूत सामने आने के बाद लोग यहीं कह रहे शुक्र है अल्हा ताला ने एक अमरोहा कांड होते-होते बचा लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: