08 अप्रैल 2021

अमर प्रेम: पत्नी की मौत की खबर सुन पति ने भी तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चिता

 कानपुर। पति -पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। शादी के बाद दोनों एक -दूसरे के साथ जीने मरने को प्रतिबद्ध होते है। यहां तक कि दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख का पूरा रखते है। कुछ ऐसी ही रूहानी प्रेम की कहानी कानपुर शहर से आई है। यहां एक दंपति की शादी करीब 30 साल पहले हुई थी। पिछले तीस साल दोनों एक-दूसरे का साथ निभाते आ रहे ​थे।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_13.html
प्रतीकात्मक चित्र 


 लभगभ चार साल पहले पत्नी गिरकर चोटिल हो गई, इसके बाद वह बीमार रहने लगी थी। इसके बाद बच्चों ने उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था।करीब चार दिन पहले पति को टायइपफाइड बुखार हो गया। बच्चों ने पिता को भी उसी अस्पताल के दूसरे वार्ड में भर्ती करा दिया।


 मंगलवार रात को इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। सुबह जब बच्चों ने पिता को मां की मौत खबर दी तो उन्होंने भी कुछ समय बाद इस संसार को अलविदा कहा दिया। एक ही दिन दंपति की मौत के बाद घर वालों पर मुसिबतों का पहाड़ टूट पड़ा। इस तरह एक साथ-साथ जीने वाले पति -पत्नी को एक ​ही दिन इस दुनिया से विदाई दी गई। 


पति पत्नी के अटूट रिश्ते की यह कहानी कानपुर से सामने आई। यहां के प्रसिद्ध हैलट अस्पताल) के वॉर्ड 12 में भर्ती बीमार पत्नी किरन (49) की मौत की खबर सुन वार्ड 14 में भर्ती नौबस्ता के हेमंत विहार निवासी राजेश तिवारी (56) ने दम तोड़ दिया।दंपती का एक साथ ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सुप्रित ने बताया कि चार साल पहले एक हादसे में मां को अंदरूनी चोटें आईं थीं।


 तभी से वह बीमार चल रही थीं। कुछ दिन पहले ही उन्हें हैलट में भर्ती कराया था। कुछ दिन पहले पिता को टाइफाइड के कारण हैलट में ही भर्ती कराया था। मंगलवार रात 10 बजे मां किरन का देहांत हो गया। सुबह छह बजे पिता को मां की मृत्यु की जानकारी मिली। उसके कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पिता निजी कंपनी में नौकरी करते थे। 


एक ही दिन पति-पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों के शव एक साथ देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। मौत की खबर आते ही हेमंत विहार स्थित घर पर कोहराम मच गया। दोनों अर्थियां एक साथ घर से उठीं तो सबकी आंखें नम हो गईं। सुप्रित ने दोनों को मुखाग्नि दी। घर वालों ने बताया कि मम्मी -पापा में की विवाद नहीं होता था, दोनों में काफी प्रेम था। इसी प्रेम की वजह से दोनों ने दुनिया को एक साथ अलविदा कह दिया। दोनों के एक साथ इस दुनिया से जाने पर खूब चर्चा हो रही है। 

अमर प्रेम की यह कहानी भी पढ़े ---

सात जन्मों को साथ निभाने पति की मौत के बाद पत्नी ने भी इस तरह दे दी जान

प्रेमिका के वियोग में प्रेमी ने जान देकर अपने प्यार को कर दिया अमर


कोई टिप्पणी नहीं: