26 अप्रैल 2021

अनोखी शादी: पति ने कलेजे पर पत्थर रखकर पत्नी की प्रेमी से करा दी शादी

भागलपुर। बिहार में इन दिनों एक अनोखी शादी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस अनोखी शादी के बारे में जब आप भी सुनेंगे तो कहेंगे कि सचमुच यह अनोखी शादी है। खगड़िया की रहने वाली सपना की शादी सात साल पहले सुल्तानगंज के रहने वाले उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के बाद सपना और उत्तम के बीच काफी प्यार था। दोनों की जिंदगी अच्छे से गुजर रही थीं इस बीच दोनों को दो पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। इस बीच सपना के नैन सगे रिश्तेदार से लड़ गए।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_52.html
 प्रतीकात्मक चित्र

पती-पत्नी के बीच जब तीसरा प्रेमी आ गया तो घर में रोज कोहराम मचने लगा। पति ने पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन सपना को प्यार का भूत नहीं उतर रहा था। हारकर पति ने पत्नी की रिश्तेदार से शादी कराने का फैसला किया। इसके बाद पति ने पत्नी के प्यार के लिए उसकी शादी प्रेमी से करवा दी, इतना ही नहीं शादी के बाद दोनों को आशीर्वाद भी दिया। 

एक विवाह ऐसा भी : युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस तो युवक ने किया निकाह फिर गुनाह हो गया माफ

मामला भागलपुर के सुल्‍तानगंज का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। दरअसल, शादी के बाद महिला को किसी और से प्‍यार हो गया। प्यार का जुनून ऐसा चढ़ा कि वो अपने ही पति से बेवफाई करने लगी।जब पति को के समझाने के बाद भी पत्नी नहीं मानी तो पति ने कलेजे पर टुकड़े रखकर उसकी शादी कराने का फैसला किया। 

 शादी के 12 साल बाद पति को चढ़ा इश्क का बुखार तो पत्नी ने इस तरह किया इलाज

मालूम हो कि सात साल पहले खगड़िया जिले की रहने वाली सपना कुमारी का विवाह सुल्तानगंज के गली नंबर पांच निवासी उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसी दौरान एक रिश्तेदार से सपना की आंखें चार हो गई।

 चाची को भतीजे से हुआ प्यार तो घर को हुआ नागवार, फिर दोनों को मिली यह सजा

दोनों के बीच तगड़ा प्यार हो गया। इसकी भनक जब पति को लगी तो कई बार विरोध हुआ लेकिन सपना नहीं मानी। सपना के दिल में उस युवक के लिए प्यार बढ़ता चला गया। घर वालों और पति के बार-बार मनाने पर भी जब सपना नहीं मानी तो पति ने सपना को रिश्तेदार से शादी के लिए सहमति दे दी। घर वालों की उपस्थिति में सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा स्थान में दोनों की शादी हुई। शादी में सपना के मायके वाले भी शामिल हुए।

 शादी के सात फेरे लेते ही दुल्हन रुपये और गहने लेकर हुई फरार, हाथ मलता रह गया दूल्हा

जैसे ही लोगों को इस अनोखी शादी का पता चला। बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। पति की मौजूदगी में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। फिर नवदंपति ने पति का आशीर्वाद लिया। उत्तम मंडल ने दोनों के दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। उत्‍तम और सपना के दो पुत्र है। बड़ा बेटा पांच साल का तो छोटा साढे तीन साल का है । दोनों अपने पिता के साथ रहेंगे। इस संबंध में सपना ने भी अपनी रजामंदी दे दी है। शादी के दौरान तीनों पक्ष के लोगों के सामने यह तय हुआ है

हाईवोल्टेज ड्रामा: जब शादी से पीछे हटा प्रेमी तो प्रेमिका ने डायल किया 112 फिर थाने में हुआ निकाह


कोई टिप्पणी नहीं: