14 अप्रैल 2021

एक विवाह ऐसा भी : युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस तो युवक ने किया निकाह फिर गुनाह हो गया माफ

मुरादाबाद। मुरादाबाद से एक दिलचस्प प्रेम कहानी सामने आई यहां एक युवक और युवती आपस में प्यार करते थे, लेकिन दोनों के घर वाले इस रिश्तें को स्वीकार नहीं कर  रहे थे।  प्रेमी के पिता की हैसियत ज्यादा तो प्रेमिका के पिता की कम थी, इसलिए वह रिश्ता लेकर जाने को तैयार नहीं थे। वहीं प्रेमी  भी अपने पिता से खुलकर बातें नहीं कर पा रहा था। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_70.html
प्रतीकात्मक चित्र


 इन सबके बीच समय निकलता जा रहा था। इसके बाद प्रेमिका ने अपने प्यार को पाने के लिए जो किया वह काफी चौंकाने वाला है। प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकीं देने का केस दर्ज कर दिया। 
 बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद उसके घर वाले परेशान हो गए  और युवती के पिता के पास पहुंचे तो उसके पिता ने बताया कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं यह सब बेटी ने अपने मन से किया है। 

यह मामला मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के एक गांव का है । यहां के रहने वाले पूर्व प्रधान के बेटे का अपने ही गांव की एक गरीब की बेटी से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। शादी के लिए दोनों परिवारों में से कोई तैयार नहीं था। एक तरफ युवक अपने घर वालों से अपनी बात नहीं कह पा रहा था, दूसरी तरह युवती का पिता अपनी गरीबी की वजह से रिश्ता लेकर जाने को तैयार नहीं था। 



 इससे दुखी होकर युवती ने घर छोड़ और अपने रिश्तेदार की मदद से प्रेमी और उसके दो भाईयों के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। युवती का आरोप था कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके  साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर रहा था। शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी देता है। उसके  दो भाईयों ने भी उसे धमकाया है। मुकदमा लिखाने के बाद युवती अपनी मौसी के घर पहुंच गई। गांव के  जिम्मेदार लोगों को मालूम हुआ तो उन्होंने युवती के पिता से बात की। कहा कि पहले तुमको गांव के लोगों के सामने अपनी बात रखनी चाहिए थी। सीधे मुकदमा क्यों लिखवा दिया।


इसके बाद गांव में पंचायत हुई और यह तय हुआ कि दोनों का निकाह करा दिया जाए। इसके बाद दोनों का निकाह हो गया युवती ने शादी के बाद मामला वापस लेने की शर्त रखी थी। अब युवती खुशी-खुशी अपनी सुसराल चली गई। पंचायत में यह भी तय यह हुआ था कि अगले दिन युवती विदा होकर मायके चली जाएगी। ससुराल पक्ष के लोग कुछ लोगों को युवती क घर ले जाकर फिर से उसे विदा करा लाएंगे। लेकिन, युवती का पिता उसे ससुराल से विदा कराने ही नहीं आए।


कोई टिप्पणी नहीं: