22 अप्रैल 2021

सिरफिरे प्रेमी ने पहले को प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद को उड़ाया, जानिए पूरा मामला

मुरादाबाद। मुरादाबाद के मैनाठेर की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला ने पति से बेवफाई करते हुए पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध बना लिए, जबकि प्रेमी भी शादीशुदा था। दोनों के घर पास-पास थे। दोनों के मिलने-जुलने में कोई परेशानी नहीं थी। पिछले कई सालों से दोनों में अवैध संबंध चल रहे थे। दोनों के घर वाले समझाकर हार मान चुके थे, न जाने क्या हुआ कि बुधवार शाम को प्रेमी चुपके से प्रेमिका के घर में घुस गया पहले उसने प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_20.html

 प्रतीकात्मक चित्र

घर में गोली चलने की आवाज सुनकर महिला का पति और बच्चे भागते हुए अन्दर पहुंचे तो जमीन पर महिला और पड़ोसी युवक छटपटा रहे थे। गोली लगने से घायल प्रेमी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महि​ला को उसका पति इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रेमी-प्रेमिका की मौत से दोनों के बच्चों से मां और पिता का छाया छिन गया। वह दोनों तो इस दुनिया से चले गए, लेकिन दोनों के बच्चों को जीवन भर इस गम के साथ जीना होगा। 

 दादी के साथ बाजार गई युवती लौटी तो शादी करके,फिर घर वालों से हुई तकरार

इस प्रेम प्रंसग की शुरूआत लगभग आठ साल पूर्व शुरू हुई जब महिला के पति ने प्रेमी के बगल में मकान बनवाकर रहने आई थी। तभी से दोनों के दिल में प्यार के फूल खिले थे। जो धीरे-धीरे प्रगाढ होते गए।  न जाने क्या हुआ जो सिरफिरे प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

 प्यार रिश्ता भी खत्म करता है: आशिक से मिलने पति और बेटी को छोड़कर घर से निकल पड़ी महिला

मालूम हो कि सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुर साहनी गांव के मूल निवासी जयपाल ने आठ साल पहले मुरादाबाद हाईवे स्थित मैनाठेर थाना क्षेत्र के ईसागढ़ तिराहे पर अपना नया घर बनवाया था। परिवार के साथ वह यहीं रहने लगे। ईसागढ़ तिराहे पर जयपाल और बिंटू के मकान आसपास हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे बिंटू की 35 वर्षीय पत्नी प्रवेश देवी घर में अकेली थी, जबकि पति बाहर था। बच्चे भी घर से बाहर खेल रहे थे। तभी जयपाल उसके घर में चुपके से घुस गया। कुछ ही देर बाद बिंटू के घर में गोली चलने की आवाज सुनी गई। मौके पर पहुंचते ही पड़ोसियों के होश उड़ गए। 

  जब नहीं जुड़ सकीं दोनों की प्यार की गांठ तो उड़ गए एक साथ आसमान में

इस विषय में मुरादाबाद एसपी ग्रामीणा विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मैनाठेर के ईशागढ तिराहे पर दो लोगों की हत्या होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिया है। मौके से तमंचा भी बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा कि जयपाल व प्रवेश देवी की हत्या कैसे की गई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की भी बात प्रकाश में आई है। पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदू की जांच कर रही है।

16 साल के किशोर और 13 साल की किशोरी ने किया प्रेम विवाह तो जमाना बन गया दुश्मन


कोई टिप्पणी नहीं: