22 अप्रैल 2021

शादी के बाद भी महिला ने किया गांव के युवक से प्यार, प्रेमी ने दी ऐसी दर्दनाक मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से रिश्तों के जाल में उलझी हुई प्रेम कहानी में एक महिला की जान चली गई। हम इस की कहानी का रिश्ते है अनमोल में केवल इसलिए जिक्र कर रहे हैं, क्योंकि महिला ने अपनी शादीशुदा और बसी- बसाई गृहस्ती को खुद अवैध रूप से प्रेम संबंध बनाकर बर्बाद किया है। मालूम हो कि झांसी के मऊरानीपुर  की रहने वाली युवती की शादी  उसके परिजनों ने टीकमगढ़ जिले में की थी। भगवान ने उसे तीन संतान दिए थे। पति भी उसका ख्याल रखता था। इसके बाद भी महिला ने अपने गृह नगर के युवक से प्रेम  करती थी और इसी प्रेमी ने उसकी हत्या कर उसका शव झाड़ियों में  फेंक दिया। हत्या करके शव फेंकने का आरोप युवती की मां ने पुलिस को दिए बयान में लगाया है। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_40.html
प्रतीकात्मक चित्र
मालूम हो कि  विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर शव बंगरा-उल्दन मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।  लोगों ने झाड़ियों  में महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके  बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। महिला के  पास से एक पैन कार्ड मिला, पेन कार्ड के जरिए पुलिस उसके परिजन तक पहुंच पाई। मृतका मऊरानीपुर की रहने वाली थी। उसकी मां ने मऊरानीपुर के ही एक युवक पर प्रेम प्रसंग में बेटी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


महिला की मां ने बताया कि बेटी की शादी टीकमगढ़ में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसका मऊरानीपुर के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। घरवालों को जानकारी होने पर उससे लोग नाराज थे। युवक ही उसकी लड़की को बहला फुसलाकर ले गया था। इसके बाद उसने बेटी की हत्या कर शव फेंक दिया है। शाम को ग्रामीणों ने पुलिस को झाड़ियों  में शव पड़े होने की सूचना दी। इस पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई ।


सीओ विवेक सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पड़ताल करने से पता चला कि महिला की हत्या कर शव यहां पर फेंका गया है। इस संबंध में महिला की मां को बुलाकर उससे पूछताछ की गई। उसकी मां का आरोप है कि मऊरानीपुर के ही एक युवक ने उसकी हत्या कर शव को फेंका है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: