30 अप्रैल 2021

वरमाला के लिए दूल्हा कर रहा था दुल्हन का इन्तजार, युवती अपने यार के साथ हुई फरार

जालौन। एक कुंवारे युवक के लिए शादी का वह पल सबसे ज्यादा यादगार होता है जब उसके सिर पर सेहरा बंधता है और वह घोड़ी चढकर अपनी दुल्हन लेने जाते है। इसके बाद स्टेज पर बैठकर दुल्हन का इन्तजार करता है। उसे यह पल कभी नहीं भूलता, लेकिन उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में हुई एक घटना दूल्हे को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया। दरअसल जब दूल्हा स्टेज पर बैठक अपनी होने वाली दुल्हन का इन्तजार कर रहा था उसी समय उसे पता चला कि वह तो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद तो दूल्हे के दिल पर क्या बिती होगी यह तो वहीं जानता है। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/04/blog-post_562.html
 प्रतीकात्मक चित्र


शादी में दूल्हे की बेइज्जती का यह मामला उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का है। यहां एक युवक बड़ी हसरतों से शादी करने के लिए दूल्हा बनके पहुंचा था, जब वह स्टेज पर वरमाला के ​लिए दुल्हन का इन्तजार कर रहा था तो उसी समय पता चला कि दुल्हन तो गायब है। वह सहेली के साथ ब्यूटी पार्लर मेकअप कराने के लिए गई थी, वह लौटी ही नहीं। यह खबर फैलते ही शादी समारोह में बराती बनकर आए सबके बीच खलबली मच गई। 

एक विवाह ऐसा भी : युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस तो युवक ने किया निकाह फिर गुनाह हो गया माफ

काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चला, वधू पक्ष के लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर बरातियों को बैरंग वापस लौटा दिया। वहीं गायब युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपनी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। 

 शादी के 12 साल बाद पति को चढ़ा इश्क का बुखार तो पत्नी ने इस तरह किया इलाज

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका शादीशुदा भांजा 26 अप्रैल की शाम उसकी 18 वर्षीय बेटी को अपने साथ कहीं ले गया है। जब दोनों का कही पता नही चला तो उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

 चाची को भतीजे से हुआ प्यार तो घर को हुआ नागवार, फिर दोनों को मिली यह सजा



कोई टिप्पणी नहीं: