15 जून 2021

घरेलू विवाद से परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

चित्रकूट। डेढ़ साल पहले एक युवती के घर वालों ने उसकी खुशहाल जिंदगी के लिए एक सिपाही से विवाह किया था। अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के बाद रोज ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। इसी क्लेश में युवती ने शादी के डेढ़ साल बाद सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरूआती जांच के दौरान आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचर जांच पड़ताल की है।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_20.html
 प्रतीकात्मक चित्र


कोतवाली में तैनात सिपाही शैलेंद्र कुमार यादव मुख्यालय के द्वारिकापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर गए थे। इसके बाद उनकी पत्नी अंजू (30) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। सिपाही ने बताया कि कोतवाली से पुलिस लाइन के लिए रवाना होने पर उसने पत्नी को फोन किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।


सिपाही ने घर जाकर देखा तो उसका फंदे पर शव लटकता मिला। एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने घटनास्थल का मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों मे बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व ही सिपाही की शादी हुई थी। सीओ सिटी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पूरे मामले में सिपाही से भी पूछताछ की जाएगी।

इसे भी पढ़ें...



कोई टिप्पणी नहीं: