15 जून 2021

धर्म के आड़ में अधर्म: मंदिर के पुजारी ने गांव की लड़की को किया गर्भवती, पोल खुलने पर हो रही थू-थू


हिसार। हरियाण के हिसार​ जिले में धर्म की आड़ में एक अधर्म खेल खेला गया। यहां एक बाबा कई माह से गांव की एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करता आ रहा था। इसके बाद उसे लेकर यहां से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को राजस्थान के सीकर से पकड़ा है। पता चला है कि लड़की 5 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार बाबा कई साल से गांव के मंदिर पर पूजा पाठ करता थ। मंदिर पर पूजा करने जाने वाली युवतियों पर उसकी बुरी नजर थी,इसका किसी को अंदाजा नहीं था। इसलिए गांव की महिलाएं देर सबेर मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए जाती रहती थी। इसी दौरान बाबा की हरकत सामने आने के बाद ग्रामीण हैरान है कि एक पूजा पाठ करने वाला पुजारी इतनी गिरी हुई हरकत भला कैसे कर सकता है। 

 
https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_33.html

                      प्रतीकात्मक चित्र


मामला हिसार के एक गांव का है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया था कि दो दिन पहले उसकी करीब 17 साल की बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उन्हें शक है, उसे गांव के डेरा इंद्राज में रहने वाला बाबा देवदास बहला-फुसलाकर ले गया है। नारनौंद थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज करके बाबा की तलाश शुरू की। इसी दौरान उसकी लोकेशन राजस्थान के सीकर में मिली। पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया। पुलिस ने आरोपी बाबा के चंगुल से शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी को बरामद कर लिया।


सोमवार को पुलिस दोनों को लेकर हांसी पहुंची। लड़की का मेडिकल चेकअप कराया गया तो वह 5 महीने की गर्भवती भी निकली। इससे साफ हो गया कि बाबा लंबे समय से लड़की का यौन शोषण करता आ रहा था। पुलिस ने नारनौंद से ताल्लुक रखते आरोपी रविंद्र लोहान उर्फ बाबा देवदास के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाबा द्वारा गांव की एक नाबालिग लड़की को गर्भवती करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ हे। लोग सोशल मीडिया पर इसे धर्म की आड़ में किया गया पाप करार दे रहे है। 

इसे भी पढ़ें...


कोई टिप्पणी नहीं: