19 जून 2021

प्यार का दर्दनाक अंत: प्रेमी के साथ जाने से नाराज भाई ने बहन को गोली मारकर दी दर्दनाक मौत

मेरठ। मेरठ के सरधना क्षेत्र के छुर गांव की एक किशोरी को अपने मनपंसद के जीवन साथी चुनने के लिए प्रेम करना महंगा पड़गा। किशोरी को अपने मर्जी से युवक से प्रेम करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। किशोरी एक युवक से प्रेम करती थी। उसने शादी के लिए घर वालों को भी बता दिया था। घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं हुआ। इसके बाद किशोरी अपने प्रेमी के साथ जीवन गुजारने के लिए बेकरार हो उठी। एक दिन वह प्रेमी के साथ कहीं घूमने चली गई। दो दिन बाद जब वह वापस लौअी तो घर के सभी लोग उससे नाराज हो गई। सबसे ज्यादा उसका भाई नाराज हो गया। दो दिन बाद जब वह लौटकर आई तो भाई नाराज था, इसलिए भाई ने किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_19.html
प्रतीकात्मक चित्र


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव की 16 साल की किशोरी (12वीं की छात्रा) का गौरव निवासी कलंजरी, जानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गौरव (19) की रिश्तेदारी छुर गांव में थी। जिसके चलते उसका वहां आना -जाना था। 13 जून को गौरव के साथ किशोरी कही चली गई। परिजनों ने किशोरी को मथुरा से बरामद किया था।


इस बात को लेकर किशोरी से उसका भाई नफरत करने लगा। शुक्रवार रात बहन-भाई में विवाद हो गया। तभी भाई ने बहन की गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही सीओ सरधना और इंस्पेक्टर सरधना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया है कि आरोपी भाई की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी। किशोरी के ताऊ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।


बेटी की मौत से मां का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। एक तरफ बेटी दुनिया से चली गई, दूसरी तरफ बेटा हत्यारा होकर जेल चला गया। मां दोहरे गम में लगातार बेसुध पड़ी हुई है। वहीं पुलिस ने शनिवार सुबह पहुंचकर शव को पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा तो परिजनों ने नम आंखों से बेटी को अंतिम विदाई दी। बेटी ने प्यार का एक रिश्ता निभाने के लिए कई रिश्तों को ठोकर मारकर घर से निकली थी,लेकिन जब वापस आई तो उसे नहीं पता कि उसके खून के रिश्ते इतने कमजोर हो गए थे, कि उसकी जान ले लेंगे यह उसने कभी नहीं सोचा होगा। 

 इसे भी पढ़ें...

  1. पांचवीं पास बाबा ने की पांच शादियां, छठीं की थी तैयारी, 32 लड़कियों से करता था चैटिंग
  2.  पति को मारकर आशिक के साथ बसाना चाहती थी आशियाना अब जेल की चारदीवारी में कटेगी रातें, जानिए पूरा मामला
  3. पहली पत्नी के रहते कर रहा था दूसरी शादी, पुलिस के साथ पहुंची युवती, जानिए फिर क्या हुआ
  4. अनोखी कहानी: मां की ममता के आगे हारी मौत, मां का रूदन सुनकर बच्चा हुआ जिंदा

कोई टिप्पणी नहीं: