18 जून 2021

पांचवीं पास बाबा ने की पांच शादियां, छठीं की थी तैयारी, 32 लड़कियों से करता था चैटिंग

 

कानपुर।कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां दुनिया की नजरों में सन्यासी बनकर रहने वाला फर्जी बाबा छठी शादी करने जा रहा था।इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।दरअसल की कानपुर की किदवई नगर पुलिस ने फर्जी बाबा अनुज चेतन कठेरिया को छठवीं शादी करने से पहले गिरफ्तार कर लिया। अनुज नाम, धर्म और जाति बदलने के साथ कभी प्रोफेसर तो कभी होटल मालिक या फिर फैक्ट्री मालिक बनकर हाई प्रोफाइल लड़कियों को झांसे में लेकर शादी करता था। शारीरिक शोषण और लाखों की ठगी करने के बाद उसे छोड़कर भाग जाता था। इसने महिलाओं व लड़कियों को झांसे में लेने के लिए मैट्रिमोनियल साइट्स का सहारा लेकर सबसे ज्यादा लड़कियों और उनके परिवार को झांसे में लिया।

डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी बाबा अनुज चेतन कठेरिया रुपए के लालच में लोगों को फंसाकर 5 शादियां की हैं। चार शादियों को छिपाकर अनुज ने पांचवीं शादी श्याम नगर निवासी महिला से की थी। लड़की और उसके परिवार से लाखों रुपये ऐंठने के बाद उत्पीड़न शुरू किया तो महिला ने बीते साल चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_18.html

                                                                       प्रतीकात्मक चित्र

इसके बाद अनुज की पांचवी पत्नी ने 11 मई को हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में किदवई नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। क्योंकि उस समय अनुज किदवई नगर में ही किराए के फ्लैट में रहता था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने अनुज की काली करतूतों का पूरा कच्चा चिट्‌ठा जुटाया और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

किदवई नगर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि आठवीं पास शादी वाले बाबा अनुज ने सिर्फ शादी डॉट काम ही नहीं अलग-अलग मैट्रिमोनियल साइट्स पर एक दर्जन से ज्यादा प्रोफाइल बना रखी है।किसी में खुद को प्रोफसर तो किसी में फैक्ट्री या होटल मालिक अपने विवरण में लिख रखा है। मौजूदा समय में वह 32 लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनसे चैटिंग कर रहा था। इतना ही नहीं वह अंग्रेजी में सभी से चैटिंग करता था। मैट्रिमोनियल साइट से संपर्क करने वाली लड़कियों की अनुज पहले हैसियत आंकता फिर उन्हें अपना शिकार बनाता था।


अनुज ने 2005 में मैनपुरी निवासी युवती से पहली शादी की थी। जिसका कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। दूसरी शादी 2010 में बरेली निवासी युवती से की थी। इसका भी कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। तीसरी शादी 2014 में औरैया निवासी युवती से की और उसका भी शारीरिक व आर्थिक शोषण करने के बाद छोड़ दिया।इसके बाद चौथी शादी अनुज ने तीसरी पत्नी की भतीजी को झांसे में लेकर किया। अनुज की सच्चाई जानने के बाद लव मैरिज करने वाली युवती को इतना गहरा सदमा लगा कि उसने सुसाइड करके अपनी जान दे दी थी। इसके बाद इसने श्याम नगर निवासी युवती को झांसे में लेकर 2019 में पांचवी शादी की थी।


पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि अनुज ने अपने छोटे भाई की पत्नी को भी नहीं छोड़ा। छोटे भाई की पत्नी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद अनुज के खिलाफ 2016 में शाहजहांपुर के निगोही थाने में रेप की एफआईआर दर्ज हुई और उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।शातिर अनुज ने महिलाओं को फंसाने के लिए तंत्र-मंत्र का भी सहारा लिया। उसने शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में ही मां कामाख्या बंजारे बाबा कल्याण सेवा ट्रस्ट के नाम से तंत्र मंत्र का अड्‌डा बना रखा था। यहां पर अपनी परेशानी लेकर आने वाली युवतियों व महिलाओं को झांसे में लेकर अपने जाल में फंसाता था।

इसे भी पढ़ें...

कोई टिप्पणी नहीं: