19 जून 2021

मां ने किया बेटी की इज्जत का सौदा, किशोरी ने पीट-पीटकर मां को सुलाई मौत की नींद

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। इस कहानी को पढ़ने के बाद आपकों ऐसी मां को मां कहने में शर्म आएगी। रिश्ते है अनमोल में इस कहानी का जिक्र इसलिए कर रहे है।क्योंकि यहां एक मां ने अपनी सगी बेटी को अपने प्रेमी की हवस मिटाने के लिए सौंप दिया था। फिर किसी तरह इस बहादुर बेटी ने अपनी इज्जत बचाई थी। इसके बाद उसने ताउ को सारी कहानी बताई । फिर ताउ के साथ मिलकर मां को पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दी थी।  हत्या के मामले में पुलिस ने किशोरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म की कोशिश करने की कोशिश में आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया।

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/32.html
 प्रतीकात्मक चित्र


मामला खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली किशोरी के माता-पिता में अच्छे संबंध नहीं थे, विगत दिनों पिता ने अपनी कुछ प्रॉपर्टी बेची और परिवार से अलग रहने लगा। इसके बाद किशोरी की मां के संबंध गांव के ही विनोद नामक युवक से हो गए। जानकारी पर परिजनों ने विरोध किया लेकिन महिला नहीं मानी और दोनों का अवैध संबंध चलता रहा है। विनोद से महिला ने 10 हजार रुपये भी उधार लिए थे।  बुधवार को विनोद महिला से मिलने उसके घर पहुंचा, यहां दोनों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर किशोरी को दोनों ने डांटकर भगा दिया।. इस पर किशोरी अपने कमरे में सोने चली गई।


आरोप है कि कुछ देर बाद विनोद किशोरी के ​कमरे में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस पर किशोरी ने शोर मचाया लेकिन मां किशोरी को बचाने नहीं पहुंची। विनोद से बचने के लिए किशोरी ने उसे दांत से काट लिया। इस पर विनोद मौके से भाग निकला। इसके बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने ताऊ और चाचा को दी। इस पर परिजनों में आक्रोश फैल गयाख्। ताऊ और चाचा ने महिला को पकड़ लिया और किशोरी ने डंडे से मां की तब तक पिटाई की, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने किशोरी समेत ताऊ और चाचा को गिरफ्तार कर लिया। इधर, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया। मां द्वारा बेटी की अस्मत का सौदा करने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। 

इसे भी पढ़ें...


कोई टिप्पणी नहीं: