19 जून 2021

रात में चयन से सो रहे पति का गुप्तांग पत्नी से चाकू काटकर किया अलग, हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति से विवाद के बाद पति को सबक सीखने के लिए रात को सोते समय उसके गुप्तांग को चाकू से काट दिया।चाकू के तेज प्रहार से जब पति की नींद खुली तो उसकी दुनिया ही उजड़ चुकी थी।उसकी चीख सुनकर घर वालों की नींद खुल गई। घर वाले तत्काल उसे लेकर अस्पातल भागे। वहां पर उसका इलाज जारी है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पत्नी पर मामला दर्ज कर लिया है। पति ने पत्नी पर किसी अन्य युवक से संबंध रखने का आरोप लगाया है। घर वालों ने यह भी बताया कि पत्नी काफी दिनों से मायके रह रही थी, कुछ दिन पहले ही लौट कर आई थी। वह ऐसा कदम उठाएगी ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था।  

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_91.html
 प्रतीकात्मक चित्र


यह मामला औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक महिला का पति से काफी लंबे समय विवाद चल रहा था। महिला ने पति को सबक सीखाने के लिए गत रात्रि सोते समय उसके गुप्तांग पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों उसे गंभीर हालत में लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे भर्ती करके इलाज कर रहे है। 


पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। भगवानपुरा निवासी घायल युवक ने बताया कि गुरुवार की रात वह घर में सो रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी ने उसके गुप्तांग पर चाकू मार कर हमला कर दिया। जिससे उसको गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुन परिवार के लोग दौड़ पड़े।आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से मायके में थी, कुछ दिन पहले ही घर आई है। पति ने पत्नी के ऊपर किसी अन्य युवक से संबंध होने की बात की जानकारी देते हुए लिखित तहरीर दी है। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। उसी को लेकर यह घटना घटित हुई है, पुलिस जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें...


कोई टिप्पणी नहीं: