23 जून 2021

काला चश्मा लगाकर शादी करने गया दूल्हा, दुल्हन बोलीं अखबार पढ़ों नहीं पढ़ पाया तो लौटाई बरात

औरैया।औरैया में एक युवक बड़े अरमानों के साथ शादी के फेरे लेने के लिए घो​ड़ी चढ़कर बरात लेकर पहुंचा था। द्वारचार तक तो सब ठीक था। शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा काला चश्मा लगए हुए था।  रात में दूल्हे की आंखों पर काला चश्मा देख कुछ लोग शंका हुई कि दूल्हे की आंखों में कोई कमी है। इसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने शंका मिटाने के लिए दूल्हे से चश्मा उतारने को कहा, जिसे वह अनसुना करके आनाकानी करने लगा। बात बढ़ने पर लड़के ने जब चश्मा उतारा तो लोगों ने अखबार पढ़ने को दिया जो नहीं पढ़ पाया। जब यह जानकारी दुल्हन तक पहुंची तो उसने तत्काल शादी से इन्कार कर दिया। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/06/blog-post_22.html

 प्रतीकात्मक चित्र


दुल्हन के पिता ने दूल्हे के परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जमालीपुर गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी शिवम पुत्र विनोद कुमार से बेटी की शादी तय की थी। रविवार को बरात दरवाजे पहुंची। रात 10 बजे द्वारचार की रस्म शुरू हुई।


इस दौरान दूल्हे को काला चश्मा लगाए देखकर लोगों को अजीब लगा। किसी ने शंका जताई की दूल्हे की आंख कमजोर है इसके बाद शुरू हुआ बवचाल रिश्ते टूटने तक आ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब दूल्हे को चश्मा उतारने को कहा तो शिवम आनाकानी करने लगा। काफी देर बाद उसने चश्मा उतारा लेकिन अखबार नहीं पढ़ सका। यह बात दुल्हन तक जा पहुंची। दूल्हे को कम दिखने की बात पता चलते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। रात भर दिए गए सामान और नुकसान की भरपाई को लेकर पंचायत चलती रही।


सोमवार शाम को भी दोनों पक्ष से रिश्तेदार एकत्र हुए। बात न बनने पर मंगलवार को मामला कोतवाली जा पहुंचा। दुल्हन के पिता ने शादी तय कराने वाले और दूल्हे के परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

 इसे भी पढ़ें...

  1. मजबूत रिश्ता: दूल्हे ने बिना बैंड बाजा बरात के पहुंचा शादी करने, बिना दहेज के घर लाया दुल्हनियां
  2. पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने के बाद खुद फंदे पर झूल गया पति, पांच बच्चे हुए अनाथ
  3. प्रेम प्रसंग के फेर में तीन बच्चों के पिता ने युवती के साथ जंगल में दी जान
  4. शादी की जिद्द पर अड़ी दो ल​ड़कियां घर वाले नहीं हुए राजी तो हो गई फरार, जानिए फिर क्या हुआ


कोई टिप्पणी नहीं: