21 जून 2021

शादी की जिद्द पर अड़ी दो ल​ड़कियां घर वाले नहीं हुए राजी तो हो गई फरार, जानिए फिर क्या हुआ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दो लड़कियों के लवस्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। यहां की रहने वाली दो युवतियां आपस में प्यार करती है। दोनों एक दूसरे के बिना जीना नहीं चाहती। लेकिन उनके घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। इसलिए दोनों ने अपनी प्यार की राह पर चलने के लिए गत दिवस घर छोड़कर दिल्ली पहुंच गई। इसके बाद दोनों के घर वाले परेशान हो गए। दोनों को खोजने के लिए भागते हुए थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों को जब खोजा तो दोनों का घर से भागने का मकसद सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

 प्रतीकात्मक चित्र


पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद कर घर से भागने का कारण पूछा तो उनका जवाब सुनकर सभी सन्न रह गए। दोनों शादी करने की जिद पर अड़ी हैं। दोनों ने बताया कि घर वालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए दोनों ने साथ जीने के लिए 14 जून की रात 12 बजे के करीब दोनों घर से चली गईं थीं। 


इस पर पुलिस ने खोजते हुए दिल्ली के ओखला बिहार इलाके से दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया लेकिन दोनों युवतियां एक दूसरे के साथ शादी कर एक साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। युवतियों को परिजनों ने काफी समझाया लेकिन दोनों राजी नहीं हुईं।दोनों की लवस्टोरी चर्चा बनी हुई है। लोग चटकारे लेकर इनकी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। 

इसे भी पढ़ें...


कोई टिप्पणी नहीं: